{"_id":"6560f3661dd98d2416045d57","slug":"airfare-increased-up-to-three-times-on-dev-diwali-varanasi-news-c-20-vns1013-431058-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Diwali 2023: देव दीपावली को लेकर तीन गुना तक बढ़ा विमानों का किराया, इन शहरों से आने वालों की संख्या ज्याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Diwali 2023: देव दीपावली को लेकर तीन गुना तक बढ़ा विमानों का किराया, इन शहरों से आने वालों की संख्या ज्याद
Sat, 25 Nov 2023 08:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 08:33 AM IST
सार
वाराणसी में देव दीपावली का भव्य आयोजन होता है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। ऐसे में जो लोग अब बुकिंग करा रहे हैं उन्हें पहले की अपेक्षा ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देव दीपावली पर विमानों में बुकिंग बढ़ने से विमानन कंपनियों ने किराये में बढ़ोतरी कर दी है। इस दौरान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और नेपाल से आने वालों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
वाराणसी में देव दीपावली का भव्य आयोजन होता है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। ऐसे में जो लोग अब बुकिंग करा रहे हैं उन्हें पहले की अपेक्षा ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। टूर एंड ट्रैवेल एजेंटों का कहना है कि ट्रेनों में जगह न होने और समय बचाने के लिए लोग विमानों में बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
शहर आम दिनों में किराया 26 नवंबर तक का किराया
मुंबई 5, 6 हजार 10 से 15 हजार
दिल्ली 4, 5 हजार 8 से 12 हजार
हैदराबाद 5, 6 हजार 11 से 12 हजार
चेन्नई 4, 5 हजार 7 से 8 हजार