फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aircraft show ny my nurture school in bhu and the Dalims got Education of Mauritius honor

Varanasi News: एयरक्राफ्ट में बैठ खिल उठे बच्चों के चेहरे, वहीं डालिम्स को मिला एजूकेशन ऑफ मॉरीशस सम्मान

Sun, 16 Oct 2022 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Oct 2022 03:01 PM IST
सार

वाराणसी के माई नर्चर प्री स्कूल के बच्चों ने कमांडिंग ऑफिसर से एयरक्राफ्ट के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य निधि कपूर ने बताया कि शिक्षा के साथ ही बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है। 

विज्ञापन
aircraft show ny my nurture school in bhu and the Dalims got Education of Mauritius honor
एयरक्राफ्ट में बैठ खिल उठे बच्चों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के माई नर्चर प्री स्कूल में शनिवार को एयर क्राफ्ट शो हुआ। बच्चों को बीएचयू रनवे पर ले जाया गया। एयरक्राफ्ट में बैठे बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने कमांडिंग ऑफिसर से एयरक्राफ्ट के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य निधि कपूर ने बताया कि शिक्षा के साथ ही बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी है। 
विज्ञापन

aircraft show ny my nurture school in bhu and the Dalims got Education of Mauritius honor
डालिम्स को मिला एजूकेशन आफ मॉरीशस सम्मान - फोटो : अमर उजाला
डालिम्स को मिला एजूकेशन आफ मॉरीशस सम्मान 
विश्व हिंदी सचिव शिक्षा मंत्रालय मॉरीशस की ओर से डालिम्स समूह को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए एजूकेशन ऑफ मॉरीशस अवार्ड दिया गया। वहां आयोजित समारोह में छह अक्तूबर को मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपुन, उप प्रधानमंत्री लीलादेवी दूकुन ने विद्यालय की निदेशिका पूजा मधोक को नारी सशक्तिकरण, एडिशनल डायरेक्टर अलीशा मधोक वालिया को ई-स्कूल आफ द ईयर सम्मान से नवाजा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबा मधोक ने विद्यालय की उपलब्धियों और गुणवत्ता को ही इस तरह के सम्मान का मुख्य वजह बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

aircraft show ny my nurture school in bhu and the Dalims got Education of Mauritius honor
सनबीम में बैडमिंटन और बॉस्केटबाल टूर्नामेंट के विजेता पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
वाद विवाद प्रतियोगिता में अभिश्री ने मारी बाजी 
तकनीकीकरण वरदान या अभिशाप विषय पर प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने विचार रखे। पहले स्थान पर डीपीएस की अभिश्री, दूसरे स्थान पर भाविनी गुप्ता और तीसरे स्थान पर सनबीम स्कूल भगवानपुर की प्रिशा प्रकाश रहीं। मनोविज्ञान विभाग के प्रो. सुदीप चक्रवर्ती व अनंत निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। सुदीप चक्रवर्ती ने विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस दौरान राजन पांडेय, वीके खन्ना, डॉ. अनीता मौजूद रहे। 

सनबीम में बैडमिंटन और बॉस्केटबाल टूर्नामेंट के विजेता पुरस्कृत
सनबीम सनसिटी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय बैडमिंटन और बास्केटबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने अंडर 14 बास्केटबाल बालिका वर्ग में विजेता सनबीम सनसिटी, बालक वर्ग में संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल की टीम को विजेता ट्राफी प्रदान किया। इस दौरान बैडमिंटन में सनबीम सनसिटी के वैश्विक राज, बास्केटबाल में अनुष्का रॉय बेस्ट प्लेयर, सनबीम वरुणा के अन्वेष सिंह को बेस्ट स्पोटर्समैन का खिताब दिया गया। इस दौरान निदेशिका भारती मधोक, मानद निदेशक हर्ष मधोक, सीओओ आशीष राय आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed