{"_id":"5de332ba8ebc3e54ba582d15","slug":"aircraft-could-not-fly-due-to-technical-fault-in-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तकनीकी खराबी से नहीं उड़ सका विमान, 52 यात्रियों को नई दिल्ली के रास्ते भेजा जयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तकनीकी खराबी से नहीं उड़ सका विमान, 52 यात्रियों को नई दिल्ली के रास्ते भेजा जयपुर
Sun, 01 Dec 2019 08:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 01 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को वाराणसी से जयपुर जाने वाले स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण विमान जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
विमान में सवार करीब 52 यात्रियों को दिल्ली जाने वाले विमान से जयपुर भेजा गया। जयपुर जाने वाला स्पाइसजेट का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट से अपराह्न 3 बजे जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन
पायलट ने जैसे ही स्टार्ट किया उसको विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। पायलट ने तत्काल इसकी सूचना एटीसी को देते हुए विमान को ग्राउंड कर दिया।
विमान को देर रात तक ठीक किया गया, स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को जयपुर भेजने के लिए आनन-फानन में व्यवस्था की गई। यात्रियों को वाया दिल्ली होते हुए जयपुर भेजा गया।