फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air travel to Varanasi-New Delhi in just one and a half thousand after Diwali-Chhath

दीवाली-छठ बाद महज डेढ़ हजार में वाराणसी-नई दिल्ली का हवाई सफर, इन एयरलाइंस से कर सकते हैं टिकट बुकिंग  

Fri, 09 Oct 2020 03:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 09 Oct 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Air travel to Varanasi-New Delhi in just one and a half thousand after Diwali-Chhath
इंडिगो-गो एयर फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला।

इस दीवाली व छठ पूजा पर यदि घर लौट रहे हैं और वापस जाने के लिए ट्रेन में जगह नहीं है तो विमान का टिकट करा सकते हैं। जिसका किराया भी महज डेढ़ हजार यानि 1650 रुपये है। इंडिगो व गो एयरवेज कंपनी के विमान में टिकट बुकिंग भी हो रही है। 14 नवंबर को दीवाली और 20-21 को छठ पूजा है। वहीं 25 नवंबर से वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर विमान कंपनियों ने टिकट दर घटा दी है।

विज्ञापन


इंडिगो व गो एयरवेज का 1680 रुपये, स्पाइस जेट व एयर इंडिया का 2208 रुपये टिकट दर है। फिलहाल अभी वाराणसी-नई दिल्ली किराया 3200 से शुरू है। दीवाली, छठ पूजा के बाद नई दिल्ली, गुजरात, सूरत लौटने वालों की संख्या पूर्वांचल से बढ़ जाती है।
विज्ञापन

 

Air travel to Varanasi-New Delhi in just one and a half thousand after Diwali-Chhath
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला
टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि एक माह पहले का किराया इस समय सस्ता है। 25 नवंबर के बाद वाराणसी-नई दिल्ली का एयर फेयर ट्रेन के बराबर ही समझिए। इस समय बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, पटना, कोलकाता के लिए उड़ानें है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार  स्पाइस जेट, इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और गो एयरवेज के विमानों का संचालन हो रहा है। 

अभी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं भी नहीं शुरू है। एयरपोर्ट पर पहले बैंकॉक, मलेशिया, श्रीलंका, काठमांडू, शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरते थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय विमान पर रोक लगा दी गई है। विदेशी पर्यटकों के आगमन पर रोक की वजह से पर्यटन को भी बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed