फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show Varanasi Officials arrive review preparations crowd control ghats poses challenge instructions

एयर शो: तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अफसर, घाटों पर भीड़ नियंत्रण की चुनौती; सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

Sat, 03 Oct 2026 07:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 03 Oct 2026 07:13 PM IST
सार

एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने अधिकारियों की टीम पड़ाव पहुंची। टीम ने पड़ाव चौराहा और अवधूत भगवान राम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने एयर शो के दौरान यातायात संचालन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर भीड़ नियंत्रण और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Air Show Varanasi Officials arrive review preparations crowd control ghats poses challenge instructions
सुरक्षा की जानकारी लेते डीएम। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में प्रस्तावित तीन दिवसीय एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार दोपहर मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, डीआईजी समेत वाराणसी और चंदौली के अधिकारियों ने पड़ाव चौराहा और अवधूत भगवान राम महाविभूति स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब 30 मिनट तक अधिकारियों ने मौके पर रहकर अधीनस्थों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन




प्रशासन के अनुसार 22, 24 और 25 अक्टूबर को दोपहर 12 से दो बजे तक नमो घाट से अस्सी घाट के बीच गंगा के ऊपर एयर शो आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। आयोजन में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने पड़ाव क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भीड़ के दबाव, वाहनों के आवागमन, पार्किंग और बैरिकेडिंग की संभावित व्यवस्था पर जानकारी ली। एयर शो के दौरान वाराणसी की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए रूट डायवर्जन और वाहनों के ठहराव के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों पर भीड़ नियंत्रण की रहेगी चुनौती
एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के घाटों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटवार व्यवस्था तैयार की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर घाट क्षेत्र के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाने की व्यवस्था की जा रही है। एयर शो के निर्धारित समय में गंगा में नौका संचालन भी बंद रखने की योजना है।

राजघाट पुल पर यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और रूट डायवर्जन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण आम लोगों को परेशानी न हो।

पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल ने बताया कि एयर शो को लेकर सभी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग, यातायात, रूट डायवर्जन, वाहनों के ठहराव और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा, डीएम चंदौली चंद्र मोहन गर्ग, डीएम वाराणसी सत्येंद्र कुमार, डीसीपी गौरव बंसल, एडीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव, एडीसीपी अंशुमान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed