काशी में एयर शो का रिहर्सल: दर्शकों में दिखा गजब का उत्साह, नमो घाट पर उमड़े लोग; आसमान में दिखा अद्भुत नजारा
काशी में एयर शो का रिहर्सल देखने के लिए आसपास के कई जिलों से लोग पहुंचे। लोगों का कहना था कि 22, 24, 25 अक्तूबर को भीड़ ज्यादा होगी। ऐसे में रिहर्सल के दौरान पास से वायुसेना का शौर्य देखने के लिए पहुंचे हैं।
विस्तार
वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर बुधवार को नमो घाट पर रिहर्सल किया गया। इस दौरान एंबुलेंस, चिकित्सा केंद्र, पुलिस पर्यटक सहायता केंद्र उपलब्ध रहे। इसमें 1000 स्कूली बच्चे व अन्य दर्शक मौजूद रहे। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। रिहर्सल के दौरान गंगा के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य और अद्भुत हवाई करतबों को दर्शाया गया। सबसे पहले सारंग के तीन विमान नमो घाट से अस्सी घाट की ओर उड़े।
बता दें कि 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान 15 से 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने गंगा पार के क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। वहीं एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
आसपास के जिलों से भी लोग इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने की योजना बना रहे हैं। बुधवार को ट्रायल देखने पहुंचे लोगों में आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के लोग भी शामिल रहे। कई लोग मुख्य आयोजन के दिन संभावित भीड़ और जाम से बचने के लिए पहले ही क्षेत्र में पहुंचने की योजना बना रहे हैं।
भीड़ से बचने के लिए पहले ही पहुंच रहे लोग
एयर शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आसपास के जिलों से भी लोग इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने की योजना बना रहे हैं। मंगलवार को ट्रायल देखने पहुंचे लोगों में आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर के लोग भी शामिल रहे। कई लोग मुख्य आयोजन के दिन संभावित भीड़ और जाम से बचने के लिए पहले ही क्षेत्र में पहुंचने की योजना बना रहे हैं।