वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को आसमान में विमानों के गड़गड़ाहट के साथ शो शुरू हुआ। भारतीय वायु सेना का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर आयोजित किया गया। इस दौरान राफेल, सुखोई-30एमकेआई, तेजस और मिराज 2000 जैसे लड़ाकू विमानों ने शानदार हवाई करतब दिखाए। इन रोमांचक प्रदर्शनों ने बड़ी संख्या में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22, 24 और 25 अक्तूबर को निर्धारित है। 23 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के कारण शो नहीं हुआ था। तस्वीरों में देखें- अपडेट
तस्वीरें: काशी के आसमान में भव्य एयर शो, राफेल-सुखोई की दिखी कलाबाजी, दर्शकों में दिखा गजब का उत्साह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:06 PM IST
सार
वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन यानी शनिवार की सुबह से नमो घाट से लेकर राजघाट और अस्सी घाट तक दर्शक पहुंचने लगे। इस दौरान धूप से बचने के लिए लोग हाथों में छाता और सिर पर टोपी लगाए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन