{"_id":"6adc458cd2572a23a002da23","slug":"air-show-in-varanasi-bring-an-umbrella-and-hat-also-try-to-reach-namo-ghat-early-in-morning-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में एयर शो का दूसरा दिन: नमो घाट पर जा रहे हैं तो पढ़ लें जरूरी एडवाइजरी, छाता और टोपी जरूरी ले जाएं साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में एयर शो का दूसरा दिन: नमो घाट पर जा रहे हैं तो पढ़ लें जरूरी एडवाइजरी, छाता और टोपी जरूरी ले जाएं साथ
Sat, 24 Oct 2026 11:13 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:13 AM IST
सार
काशी में तीन दिवसीय एयर शो का शनिवार यानी आज दूसरा दिन है। इसे देखने नमो घाट पर हजारों की भीड़ पहुंच रही है। नमाे घाट से शो देखने का मौका सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनके पास वायु सेना की ओर से जारी पास होगा।
विज्ञापन
नमो घाट पर एयर शो के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप नमो घाट से एयर शो देखना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। शो को अगर नमो घाट से देखना है तो अपने साथ छाता और टोपी जरूरी ले जाएं। धूप में जिन्हें देखने में समस्या होती है वे अपने साथ काला चश्मा भी ले जाएं। अगर ये तीन चीजें आपके पास नहीं होंगी तो शो में एयरक्राफ्ट के करतबों को आप नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन
काशी में तीन दिवसीय एयर शो का आज दूसरा दिन है। इसे देखने नमो घाट पर हजारों की भीड़ पहुंच रही है। नमाे घाट से शो देखने का मौका सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनके पास वायु सेना की ओर से जारी पास होगा। पास पर जिस जोन का जिक्र होगा, संबंधित व्यक्ति को सिर्फ उसी क्षेत्र में रहना होगा।
विज्ञापन
शो देखने के लिए सभी पास धारकों को सुबह 9:30 बजे नमाे घाट पहुंचने का निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अगर कोई लेट होता है तो वो या तो जाम में फंस कर पीछे रह जाएगा, या फिर हो सकता है कि लेट होने के कारण उसे प्रवेश न मिले।
विज्ञापन
वायु सेना की ओर से जारी निमंत्रण में इसलिए भी जल्दी आने को कहा गया है ताकि वाहनों को उचित स्थान पर पार्क किया जा सके। यातायात पुलिस की ओर से नमो घाट समेत आसपास कुल 10 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन्हीं में वाहनों को पार्क किया जा सकता है।