फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show Fighter jets fly from Namo Ghat Assi Ghat and divert directions flight paths charted across districts

एयर शो: नमो से अस्सी घाट के लिए उड़ान भरेंगे फाइटर जेट, तीन दिशाओं में होंगे डायवर्ट; इन जिलों में रूट बनेंगे

Sat, 26 Sep 2026 05:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 26 Sep 2026 05:54 AM IST
सार

नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा के ऊपर तय कॉरिडोर में फाइटर जेट एरियल डिस्प्ले करेंगे। प्रदर्शन के बाद विमानों को तीन दिशाओं में डायवर्ट किया जाएगा। कुछ विमान प्रयागराज, कुछ सोनभद्र और कुछ पटना की ओर रवाना होंगे। एयर शो को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Air Show Fighter jets fly from Namo Ghat Assi Ghat and divert directions flight paths charted across districts
एयर शो में दिखेगा ऐसा नजारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा के ऊपर होने वाले भारतीय वायुसेना के तीन दिवसीय एरियल डिस्प्ले में फाइटर जेट नमो घाट से अस्सी घाट की ओर उड़़ान भरेंगे। निर्धारित प्रदर्शन क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद विमान गंगा ऊपर एरियल करतब दिखाएंगे। प्रदर्शन पूरा होने के बाद विमानों को तीन अलग-अलग दिशाओं में डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज, सोनभद्र और पटना की ओर से रूट तय करने की योजना है।

विज्ञापन


एयर शो के दौरान विमानों की उड़ान सामान्य हवाई यातायात से अलग रखने के लिए गंगा के ऊपर एक तय कॉरिडोर बनाया जाएगा। नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा का लंबा हिस्सा एरियल डिस्प्ले का मुख्य क्षेत्र होगा। गंगा घाट और उस पार दोनों तरफ से लोग विमानों का प्रदर्शन देख सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शन के दौरान इस गंगा में नाव संचालन प्रतिबंधित रहेगा। नदी और घाटों पर सुरक्षा का घेरा रहेगा।

विज्ञापन

एयर शो को लेकर पूर्व में हुई बैठकों में तय रूपरेखा के अनुसार फाइटर जेट नमो घाट की ओर से प्रदर्शन क्षेत्र में प्रवेश करेंगे और अस्सी घाट की दिशा में उड़ान भरेंगे। प्रदर्शन के बाद विमानों को तीन अलग-अलग दिशाओं में डायवर्ट कका जाएगा। इससे विमानों को उसी कॉरिडोर में लौटने की जरूरत नहीं पड़ेगी और हवाई क्षेत्र में विमानों के बीच टकराव की आशंका नहीं रहेगी। 

प्रदर्शन क्षेत्र में विमानों के प्रवेश और निकास के लिए समय और दिशा पहले से निर्धारित होगी। अलग-अलग विमानों के बीच दूरी और ऊंचाई का भी समन्वय किया जाएगा। एयर शो की उड़ान व्यवस्था वायुसेना की टीम तय करेगी, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस भीड़ और यातायात को नियंत्रित करेंगे।

विज्ञापन

बीएचयू काशी विश्वनाथ मंदिर का शिखर नहीं बनेगा रुकावट
प्रयागराज से उड़ान भरने और वापस प्रयागराज जाने वाले विमानों के रास्ते में बीएचयू परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का शिखर बाधा नहीं बनेगा। यह शिखर एशिया का सबसे बड़ा शिखर है। पहले के निर्धारित रूट में यह शिखर बाधक बन रहा था। इसे लेकर एयरफोर्स व अन्य एजेंसियों ने कई बार स्थलीय निरीक्षण कर नया रूट निर्धारित किया। जानकारी के अनुसार अब प्रयागराज से उड़ान भरने वाले एयरक्राफ्ट को शिखर के काफी पहले से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

एयर शो के पहले और बाद तक गंगा में प्रतिबंधित होगा नाव संचालन
एयर शो का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 2:30 बजे तक होगा। इन ढाई घंटों में ही एयर फोर्स के विमान अपनी क्षमता और करतब दिखाएंगे। शो के दौरान नावों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। शो शुरू होने के पहले ही नावों को घाटों के किनारे खड़ा कर दिया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन नाविकों संग बैठक भी करेगा।

20 अक्तूबर से ही एसपीजी और सेना की निगरानी में होंगे घाट
अक्तूबर में 22, 23 और 25 को प्रस्तावित एयर शो के कार्यक्रम के पहले वायु सेना के एयरक्राफ्ट अभ्यास करेंगे। एयर शो में बड़ी संख्या में लोगों के साथ ही वीआईपी और वीवीआईपी मौजूद होंगे। ऐसे में उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम में दो दिन पहले से ही एसपीजी व अन्य सुरक्षा एजेंसियों का पहरा होगा। 20 अक्तूबर से ही घाट एसपीजी की निगरानी में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed