फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air passenger accused customs officials of extortion

Varanasi News: विमान यात्री ने कस्टम अधिकारियों पर लगाया वसूली का आरोप

Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Air passenger accused customs officials of extortion
एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों पर विमान यात्री ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। यात्री ने बाबतपुर पुलिस चौकी पर इस प्रकरण में तहरीर भी दी है। मऊ के हलधरपुर निवासी जीतन कुमार के अनुसार वह दुबई में पेटिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार को छुट्टी पर शारजाह विमान से लौटा तो साथ में 19 ग्राम सोने का आभूषण भी लाया। आरोप है कि टर्मिनल भवन में पहुंचा तो कस्टम अधिकारियों ने जांच में आभूषण पकड़ लिया। छोड़ने के नाम पर 24000 रुपये की मांग की। नहीं देने पर रसीद काटने की धमकी दी। अंत में पैसा नहीं दिया तो सोना जब्त 44000 रुपये की रसीद थमा दी। फूलपुर थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed