{"_id":"65a5b226af2958be820f1f84","slug":"air-india-starts-another-direct-service-between-varanasi-and-delhi-varanasi-news-c-20-vns1013-483806-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयर इंडिया की वाराणसी-दिल्ली के बीच एक और सीधी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयर इंडिया की वाराणसी-दिल्ली के बीच एक और सीधी सेवा शुरू
विज्ञापन
एयर इंडिया की वाराणसी-दिल्ली के बीच सोमवार एक और विमान सेवा शुरू हुई। पहले दिन दिल्ली से 178 यात्रियों को लेकर विमान साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंचा। वाराणसी से 179 यात्रियों को लेकर चार घंटे की देरी से दिल्ली रवाना हुआ।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में यह विमान सेवा संचालित होती थी, लेकिन कोविड के बाद बंद कर दिया गया था, जिसे दो साल बाद शुरू किया गया। एयर इंडिया का विमान एआई 427 दिल्ली से शाम 3:15 बजे उड़ान भरकर 4:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यही विमान एआई 428 बनकर शाम 5:25 बजे उड़ान भरकर 7:00 बजे दिल्ली पहुंचेगा।