{"_id":"62f4cfca69d5815b3f0971c2","slug":"air-balloon-launch-in-the-city-will-tell-the-story-of-freedom-at-six-places-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा: शहर में हॉट एयर बैलून लांच, छह जगहों पर बताएगा आजादी की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा: शहर में हॉट एयर बैलून लांच, छह जगहों पर बताएगा आजादी की दास्तां
Thu, 11 Aug 2022 03:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 Aug 2022 03:18 PM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकारी विभागों में भी हर घर तिरंगा अभियान की धूम मची है। शहर में हर तरफ तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
एयर बैलून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकारी विभागों की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। हर घर तिरंगा अभियान के साथ निकली तिरंगा यात्रा में देश प्रेम की अनूठी झलक देखने को मिली। उधर वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से भी छह प्रमुख स्थानों पर हॉट एयर बैलून को लांच कर दिया गया।
तिरंगा रंग की लाइटिंग होगी आकर्षण का केंद्र
ईशा दुहन ने बताया कि कार्यालय समेत महत्वपूर्ण स्थलों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा आधारित लाइटिंग आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। अधिकारी व कर्मचारी भी अपने आवासों पर तिरंगा फहराने के साथ लाइटिंग करेंगे। संत गुरु रविदास पार्क एवं स्मारक और पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पर आने वाले पर्यटकों को टिकट काउंटर पर मुफ्त झंडा व पौधा उपहार के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को शहर भर में अलग-अलग स्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथ में तिरंगा लेकर नगर निगम,वीडीए सहित अन्य विभागों के कर्मचारी आगे बढ़ते जा रहे थे। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि हरहुआ स्थित प्रधानमंत्री आवासीय योजना (शहरी) में 200 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही छह स्थानों पर हॉट एयर बैलून भी लगाया जाएगा। इसमें संत गुरु रविदास पार्क एवं स्मारक, पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन, लालपुर आवासीय योजना, दशाश्वमेध भवन, पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल शामिल है। इसके अलावा यहां ‘हर घर तिरंगा’ की होर्डिंग हाेगी।