{"_id":"33f1da8bb153fb391be37c55a2c4032e","slug":"aipmt-many-candidates-missed-examination-of-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीएमटी ः सैकड़ाें अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईपीएमटी ः सैकड़ाें अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा, हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sun, 26 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीबीएसई की ओर से आयोजित ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) में शनिवार की सुबह परीक्षा केंद्रों के बाहर अफरातफरी का माहौल नजर आया। सुबह दस बजे से परीक्षा हुई लेकिन पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत ठीक 9:30 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को बाहर रह जाना पड़ा। सैकड़ों अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। परीक्षा केंद्र में एंट्री न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। केंद्रों पर विरोध, प्रदर्शन और हंगामे से अफरातफरी मची। ककरमत्ता में कुछ छात्राएं गेट फांदकर अंदर पहुंच गईं। बाबतपुर में नाराज अभ्यर्थियों ने चक्काजाम कर नारेबाजी की। ककरमत्ता में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। हालांकि पुलिस और केंद्र व्यवस्थापक ने इससे इनकार किया।
पहली बार हुए एआईपीएमटी के रद्द होने के बाद शनिवार को दोबारा इसका आयोजन किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच की गई। अभ्यर्थी चप्पल पहनकर परीक्षा हाल में पहुंचे। जिले में 26 केंद्रों पर 17580 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। सुबह 10 बजे से एक बजे तक परीक्षा चली। परीक्षा केंद्रों पर 9:30 बजे तक एंट्री कर जाना था लेकिन दूरदराज से आए तमाम अभ्यर्थी पांच से 10 मिनट की देरी से पहुंचे। अनुरोध के बाद भी उन्हें परीक्षा केंद्रों पर एंट्री नहीं दी गई। इस पर कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। केंद्रों पर
प्रबंधन से नोकझोंक भी हुई। अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा 10 बजे से थी लेकिन केंद्रों पर 9:30 बजे ही ताला लटका दिया गया और प्रवेश करने से रोक दिया गया। ककरमत्ता में एक केंद्र पर गेट पर चेकिंग के दौरान एक छात्र का चेहरा प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से नहीं मिलने पर जब पूछताछ शुरू हुई तो वह भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगाें ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि लिटिल फ्लावर हाउस के उप प्रधानाचार्य पीआर पॉल ने बताया कि कोई ऐसा छात्र नहीं पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि वह गलती से गेट पर चला गया था और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। परीक्षा छूटती देखकर कई छात्राएं रोने
विज्ञापन
लगीं। इस पर अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया और गेट तोड़ने का प्रयास किया। तीन छात्राएं गेट फांदकर अंदर घुस गईं। इस दौरान उन्हें हल्की चोट भी आई। बाबतपुर रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र पर नाराज छात्र-छात्राओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। प्रह्लादघाट और मंडुवाडीह स्थित परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन बीएचयू को नोडल केंद्र बनाया गया था। परीक्षा पर निगरानी के लिए दिल्ली से भी टीम आई थी। नोडल केंद्र के अधिकारियों का दावा था कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
-------------
भौतिकी ने अभ्यर्थियों को छकाया
वाराणसी। एआईपीएमटी में भौतिक विज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। वहीं जीव विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत सहज थे, इससे अभ्यर्थियों को कुछ राहत मिली। लोहता के नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार का पेपर पिछली बार की तुलना में ठीक था। इलाहाबाद से आए विवेक कुमार का कहना था इस बार का पेपर अच्छा नहीं था जबकि कानपुर से आए अमित कुमार का कहना था कि भौतिक विज्ञान के सवाल कठिन थे लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा।
----------------
परीक्षा केंद्रों पर लगा रहा जैमर
वाराणसी। एआईपीएमटी में सुरक्षा और पेपर लीक न हो, इसके लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती गई थी। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया था। इसके चलते मोबाइल फोन काम नहीं कर रहा था। नेटवर्क गायब रहने के कारण केंद्रों पर बाहर खड़े अभिभावक काफी परेशान रहे।