फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agreement reached to further strengthen partnership between IRI and Haryana Government

Varanasi News: इरी और हरियाणा सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत करने पर बनी सहमति

Tue, 28 Apr 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached to further strengthen partnership between IRI and Haryana Government
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने इरी के वैज्ञानिकों के साथ में बेहतर कृषि प्रणाली, संसाधन प्रबंधन, जल-उपयोग दक्षता और डेटा आधारित कृषि समाधान जैसे विषयों पर विमर्श किया।
विज्ञापन

सिर्स-इरी के अनुसंधान निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने धान अनुसंधान को आगे बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकारों के साथ साझेदारी मजबूत करने के लिए केंद्र के प्रयासों के बारे में बताया। आइसार्क के पूर्व निदेशक और वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र–दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सी-सार्क) आगरा के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया। कहा कि इरी और हरियाणा सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत कर वैज्ञानिक नवाचार, एआई और डिजिटल तकनीकों, संसाधनों के बेहतर उपयोग और नीतिगत सहयोग से धान आधारित फसल प्रणाली को बेहतर बनाया जा सकता है। इरी के कार्यों पर विस्तृत रिपोर्ट डॉ. स्वाति नायक ने प्रस्तुत की। डॉ. विकास कुमार सिंह और डॉ. सौम्या श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed