फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer recruitment rally will start from January 2

Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर की तैयारी करने वालों के लिए गुड न्यूज, इस तारीख से शुरू होगी भर्ती की रैली

Fri, 22 Dec 2023 08:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 08:18 AM IST
सार

अग्निवीर के लिए 13 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी। अब रैली में शामिल होंगे। दो जनवरी को 12 जनपदों के टेक्निकल पदों के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। तीन जनवरी को 12 जनपदों के क्लर्क और ट्रेडमैन पदों के अभ्यर्थी रैली में दम दिखाएंगे।

विज्ञापन
Agniveer recruitment rally will start from January 2
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर भर्ती के तहत वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय से जुड़े आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और वाराणसी के 13 हजार अभ्यर्थियों की रैली इस बार गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय ऑफ टेक्नोलॉजी मैदान में होगी। इससे पहले जिलों की रैली छावनी परिषद के रणबांकुरे मैदान में होती थी।

विज्ञापन

अग्निवीर के लिए 13 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी। अब रैली में शामिल होंगे। दो जनवरी को 12 जनपदों के टेक्निकल पदों के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। तीन जनवरी को 12 जनपदों के क्लर्क और ट्रेडमैन पदों के अभ्यर्थी रैली में दम दिखाएंगे। चार जनवरी को मऊ के घोसी, मधुबन, मऊनाथ भंजन और मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के अभ्यर्थी, सोनभद्र के घोरावल, दुद्धी और राबर्ट्सगंज, वाराणसी के पिंडरा, राजातालाब और सदर तहसील के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। पांच जनवरी को गाजीपुर के सदर, जखनिया, सैदपुर, मोहम्मदाबाद, जमानिया, कासिमाबाद तहसील के अभ्यर्थी, छह जनवरी को गाजीपुर के सेवराई, गोरखपुर के कैंपियरगंज, सहजनवा, सदर, चौरीचौरा, बांसगांव, खजनी गोला और बलिया के बैरिया तहसील, सात जनवरी को बलिया के बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, रसड़ा, सदर, बांसडीह, आजमगढ़ के सगड़ी तहसील, आठ जनवरी को आजमगढ़ के बुरहानपुर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर, लालगंज, मेहनगर, देवरिया के सदर, रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर, भाटपार रानी तहसील, नौ जनवरी को चंदौली के सकलडीहा, सदर, चकिया, नौगढ़, मुगलसराय, मिर्जापुर के सदर, लालगंज, मड़िहान और चुनार तहसील, 10 जनवरी को जौनपुर के शाहगंज, बदलापुर, मछलीशहर, जौनपुर, मड़ियाहू, केराकत, भदोही के सदर, ज्ञानपुर, औराई तहसील के अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। 14 जनवरी को हवलदार सर्वेयर और 16 जनवरी को धर्मगुरुओं की रैली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed