फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer recruitment rally today live Ranbankurs raced in 39 GTC in the morning thorns were lying in the field

वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली: सहजनवा व गोला के 240 अभ्यर्थियों ने पहली बाधा को किया पार

Thu, 17 Nov 2022 10:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Nov 2022 10:30 PM IST
सार

आज सुबह छह बजे से 39 जीटीसी में रणबांकुरों ने दौड़ लगाई। आज गोरखपुर जिले की दौड़ रही जिसमें तमाम सेना भर्ती में आए नौजवानों ने अपना दमखम दिखाया। 

विज्ञापन
Agniveer recruitment rally today live Ranbankurs raced in 39 GTC in the morning thorns were lying in the field
आज सुबह छह बजे से 39 जीटीसी में रणबांकुरों ने दौड़ लगाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया में गुरुवार की सुबह गोरखपुर के सहजनवा और गोला के 240 अभ्यर्थी पास हुए। रजिस्टर्ड 3773 अभ्यर्थियों में 3264 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। अग्निवीर बनने की पहली बाधा में महज 240 अभ्यर्थी ही सफल हुए। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे के बीच अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, दस्तावेजों की जांच की गई।

विज्ञापन


गोरखपुर के सहजनवा और गोला तहसील के अभ्यर्थियों की सुबह छह बजे ही दौड़ हुई। रात में ही गिनती कराकर उन्हें होल्ड एरिया में बैठाया गया था। सुबह पांच बजे के बाद 100-200 अभ्यर्थियों का बैच बनाकर रणबांकुरे मैदान में दौड़ाया गया। 1600 मीटर दौड़ में सेकेंड भर से कुछ अभ्यर्थी निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके और बाहर हो गए।
विज्ञापन


वहीं, 240 अभ्यर्थियों ने पूरे दमखम के साथ दौड़ लगाई और अग्निवीर बनने के पहले पड़ाव को पार किया। सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसके पूर्व अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता बूथ पर जांच की गई। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार छह दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर चयन भर्ती में 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Agniveer recruitment rally today live Ranbankurs raced in 39 GTC in the morning thorns were lying in the field
अभ्यर्थियों को ब्रीफ करते सेना अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार अभ्यर्थियों से अपील है कि वह किसी के भी झांसे में न आएं। किसी तरह का कोई फर्जीवाड़ा नहीं कर सकता है। चयन भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ तक अलर्ट है। 

छावनी और स्टेशन पर अलर्ट रही फोर्स

छावनी क्षेत्र में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। कैंट स्टेशन से रणबांकुरे मैदान तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुबह से लेकर रात तक अभ्यर्थियों के कैंट स्टेशन और सिटी स्टेशन, बनारस स्टेशन, कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचे। रणबांकुरे मैदान की ओर दोपहर 2 बजे के बाद किसी वाहन को नहीं जाने दिया गया। 

18 को  7045 अभ्यर्थियों की होगी दौड़

शुक्रवार को गोरखपुर के खजनी और गोरखपुर तहसील के 7045 अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। हालांकि इन दोनों तहसील के अभ्यर्थी रात में ही छावनी क्षेत्र में पहुंच गए। कुछ अभ्यर्थी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या नौ को अपना ठिकाना बनाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed