{"_id":"67e4d5f0e125c41a41013dd2","slug":"agniveer-bharti-2025-in-varanasi-information-about-nominee-account-will-given-in-agniveer-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti: अग्निवीर में नॉमिनी के खाते की भी देनी होगी जानकारी, भर्ती के लिए यहां करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Bharti: अग्निवीर में नॉमिनी के खाते की भी देनी होगी जानकारी, भर्ती के लिए यहां करें आवेदन
Thu, 27 Mar 2025 10:07 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:07 AM IST
सार
Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। वहीं अग्निवीरों के परिवारों की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए अब अग्निवीर में नॉमिनी के खाते की भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
अग्निवीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
अग्निवीर में अब नॉमिनी के खाते को भी लिया जाएगा। यह महत्वपूर्ण कदम है जो अग्निवीरों के परिवारों की सुरक्षा और भविष्य को सुनिश्चित करने में मदद करेगा। इस जांच से ये सुनिश्चित किया जाएगा कि नॉमिनी के खाते में कोई समस्या नहीं है और अग्निवीर की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को सही तरीके से मुआवजा मिल सके। वह अपने परिवार को नॉमिनी बना सकते हैं। नॉमिनी बताते समय कई अन्य जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आर्मी पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर ही आवेदन करें। किसी का फोन आने पर हेल्पलाइन नंबर 7518900195 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी सही जानकारी दें, ताकि आगे चलकर परिजनों को परेशानी न हो। अगर किसी से कोई गलती भी हो जाती है, तो वह समय रहते कार्यालय में जानकारी देकर सही करा सकता है। युवाओं को मेडिकल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वह इस पर कम ध्यान देते हैं।
विज्ञापन