फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agnipath Yojana Protest High Alert in varanasi railway stations and roadways police checking hotels

Agnipath Protest: वाराणसी में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशनों और रोडवेज पर बढ़ी चौकसी बढ़ी, होटलों को खंगाल रही पुलिस

Sat, 18 Jun 2022 02:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 18 Jun 2022 02:01 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को वाराणसी में हुए बवाल के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस, पीएसी और आरपीएफ और जीआरपी ने कैंट रेलवे स्टेशन पर फुट पेट्रोलिंग की।
 

विज्ञापन
Agnipath Yojana Protest High Alert in varanasi railway stations and roadways  police checking hotels
कैंट फ्लाईओवर के नीचे पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में आज भी कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी है। वाराणसी में शुक्रवार को हुए भारी बवाल के बाद पुलिस हाई अलर्ट है। कैंट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन और रोडवेज के पास चौकसी बढ़ा दी गई। बवाल की आशंका में पुलिस एहतियातन कैंट क्षेत्र के होटलों और लॉजों को खंगाल रही है।  20 से 30 आयु वर्ग के युवाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के सभी प्वाइंट पर फोर्स लगाकर नजर रखी जा रही है। सर्कुलेटिंग एरिया के प्रवेश और निकास द्वार, सेकेंड इंट्री की ओर फोर्स लगाकर निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन आने वाले युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह फोर्स तैनात
भेलूपुर, लंका और चितईपुर इलाके में जगह-जगह फोर्स तैनात किया गया है। भेलूपुर इलाके में पीएमओ कार्यालय के बाहर, दुर्गाकुंड इलाके में लंका-रवींद्रपुरी मार्ग, महमूरगंज स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर और बीएचयू सिंहद्वार डाफी टोल प्लाजा सामनेघाट तिराहा और भिखारीपुर तिराहा करौंदी आईटीआई के बाहर पुलिस कर्मी लगातार चक्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल बनारस में हुआ था भारी बवाल

Agnipath Yojana Protest High Alert in varanasi railway stations and roadways  police checking hotels
कल बनारस में हुआ था भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह से ही वाराणसी में प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह जमकर उपद्रव किया था। कैंट रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड के ट्रैक पर आग लगा दी थी। लहरतारा, कैंट और चौकाघाट के पास रोडवेज की डेढ़ दर्जन और आधा दर्जन प्राइवेट बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। विद्यापीठ रोड व इंग्लिशिया लाइन पर ऑटो और दुकानों पर पत्थर बरसाए गए थे।

सिगरा थाने के सिपाही को भीड़ ने घेराकर पीट दिया। सिगरा इंस्पेक्टर, नदेसर चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल चोटिल हो गए। आशापुर में प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए सारनाथ पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पडे़। कई उपद्रवियों को पुलिस और स्थानीय युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  कैंट स्टेशन के आसपास दुकानों पर युवकों ने लूटपाट की। 

27 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

शुक्रवार को हुए उपद्रव के दौरान पुलिस ने 27 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 50 से अधिक चिह्नित किए गए हैं।  जैतपुरा इंस्पेक्टर ने नौ नामजद और 105 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। जैतपुरा थाने में दूसरा मुकदमा 48वीं आईआर वाहिनी के ट्रक चालक असलम अंसारी और संजय चौधरी की तहरीर पर 55 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ सरकारी वाहन में तोड़फोड़ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर तैनात फोर्स

जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई। वहीं, डाफी और चितईपुर हाइवे से शहर की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी। इस तरफ से आने वाले युवाओं को रोका गया। पीएसी और पुलिसकर्मी भेलूपुर, लंका, चितईपुर इलाके में तैनात रहे।

एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे। चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग फोर्स के साथ भिखारीपुर तिराहा,  रमना चौकी प्रभारी  डाफी टोल प्लाजा और  दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर और बीएचयू मालवीय चौराहा पर फोर्स की ड्यूटी लगाई गई। थानेदार और एलआईयू इंस्पेक्टर इलाके में पल-पल की अपडेट लेते रहे।     

कल नौ घंटे बाधित रही थी बस सेवा

Agnipath Yojana Protest High Alert in varanasi railway stations and roadways  police checking hotels
अग्निपथ योजना के विरोध में बनारस में उपद्रव - फोटो : अमर उजाला

 अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को हुए उपद्रव में सड़क से लेकर डिपो तक में खड़ी नई पुरानी सभी बसों में तोड़फोड़ की गई। हंगामे की वजह से करीब नौ घंटे तक बस सेवा प्रभावित रही। इस दौरान कैंट रोडवेज स्टेशन पर यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान रहे।

परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र के प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि सड़क पर चल रहीं बसों में तोड़फोड़ के साथ ही डिपो में खड़ी नई पुरानी बसों को भी प्रदर्शनकारियों ने नहीं छोड़ा। 100 से 150 के झुंड में आए युवाओं ने बसों में जमकर तोड़फोड़ बचाया। बसों के क्षतिग्रस्त होने के बाद बस सेवा करीब नौ घंटे तक प्रभावित रही। उपद्रव में वाराणसी परिक्षेत्र की करीब नौ बसों के शीशे तोडे़ हैं। इसके अलावा कई सिटी बसों में भी तोड़फोड़ की गई है। मरम्मत के बाद परिचालन में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed