फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aghni Juma prayer will be offered on November 14 at Pulkohana Eidgah

Varanasi News: पुलकोहना ईदगाह में 14 नवंबर को अदा होगी अगहनी जुमे की नमाज

Mon, 27 Oct 2025 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Aghni Juma prayer will be offered on November 14 at Pulkohana Eidgah
अगहनी जुमे की नमाज 14 नवंबर को पुरानापुल पुलकोहना ईदगाह में अदा की जाएगी। परंपरा के अनुसार मुल्क की तरक्की के लिए दुआख्वानी की जाएगी। रविवार को मोहल्ला काजीसादुल्लापुरा स्थित बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के सरदार हाजी मोइनुद्दीन उर्फ कल्लू हाफिज की अध्यक्षता में बैठक में ये फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बाइसी तंजीम के सरहार हाजी मोइनुद्दीन ने बताया कि कबीना के सभी सदस्यों और कई मोहल्लों से आए सरदार व महतो ने सर्वसम्मति से ये तय किया है कि इस साल अगहनी जुमे की नमाज 14 नवंबर को होगी। परंपरा के अनुसार पुरानापुल पुलकोहना ईदगाह में नमाज अदा होगी। नमाज के बाद दुआख्वानी की जाएगी। इसमें मुल्क की तरक्की, आपस में भाईचारगी के लिए दुआ की जाएगी। बैठक में सरदार ने कहा कि बनारस की सभी तंजीमों ने शादी के लिए जो नियम बनाए थे, बनारस के बुनकरों ने उसे अपनाया। इससे फिजूलखर्ची में कमी आई। इस मौके पर तंजीम के सरदार ने सभी बुनकर भाइयों से अपील की है कि अगहनी जुमे की नमाज में सभी बुनकर भाई अपना-अपना कारोबार (मुर्री) बंद कर नमाज अदा कर दुआख्वानी में शामिल हों। बैठक में हाजी बाबू गुलाम, अफरोज अंसारी, पार्षद हाजी ओकास अंसारी, हाजी यासीन माइको, गुलशन अली, मौलाना जहीर अहमद सहित काबीना के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed