फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After winning Lok Sabha elections, Prime Minister will come to Kashi for the second time, will give gifts to health, sports, transport, tourism.

Varanasi News: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार काशी आएंगे प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य, खेल, परिवहन, पर्यटन को देंगे सौगात

Sun, 20 Oct 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
After winning Lok Sabha elections, Prime Minister will come to Kashi for the second time, will give gifts to health, sports, transport, tourism.
फोटो
विज्ञापन


18 जून को काशी आए थे प्रधानमंत्री, काशी से ही पूरे देश को दिया था किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा काशी दौरा है। इससे पहले वह 18 जून को काशी आए थे। यहीं से पूरे देश के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी की थी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला फैसला था। अब रविवार को जब वह काशी होंगे तो स्वास्थ्य, खेल, परिवहन और पर्यटन को सौगात देंगे। साथ ही देश के अलग-अलग हिस्से में बने और बन रहे एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को भी यहीं से हरी झंडी दिखाएंगे।
हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के लोकार्पण से पूर्वांचल व उप्र से सटे हुए अन्य प्रदेशों के लोगों को आंखों की बीमारियों का बेहतर निशुल्क इलाज मिल सकेगा। वहीं श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से 16 संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को और तीन अस्पतालों में तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री इसकी भी घोषणा रविवार को करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री सिगरा स्टेडियम से काशी को 380.13 करोड़ की लागत से तैयार सिगरा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, सारनाथ में प्रो पुअर योजना, सीपेट परिसर करसड़ा में निर्मित छात्रावास, लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 बेड क्षमता का छात्रावास व पवेलियन समेत कुल 14 परियोजनाएं सौपेंगे।
विज्ञापन


काशी से ही छह अन्य एयरपोर्ट की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से ही छह अन्य जिलों को एयरपोर्ट की सौगात देंगे। इसमें बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट में नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। रीवा हवाई अड्डे, मां महामाया हवाई अड्डे, अंबिकापुर और सरसावा हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचेंगे सभा स्थल पर
भाजपा मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत बाबतपुर हवाई अड्डे पर ढोल-नगाड़े और पुष्प वर्षा से किया जाएगा। बाबतपुर से लेकर शहर तक भगवा रंग से सड़कों और चौराहों को होर्डिंग, झंडा और बैनर से पाट दिया गया है। पीएम के यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत प्वाइंट बनाए हैं। जहां ढोल-नगाड़े और शंखनाद के बीच पुष्प वर्षा के साथ प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।

जनसभा में लोगों को जुटाने के लिए लगाए गए मंत्री
सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली जनसभा के लिए भाजपा ने 20 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु आदि नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जनसंपर्क किया, निमंत्रण पत्र बांटे और आम जनमानस को जनसभा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed