फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After university now preparing for admission in colleges

Varanasi News: विश्वविद्यालय के बाद अब महाविद्यालयों में दाखिले की तैयारी

Fri, 14 Apr 2023 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
After university now preparing for admission in colleges
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में महाविद्यालयों में शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश प्रक्रिया मई के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति से हरी झंडी मिलने के बाद प्रवेश आवेदन पत्र को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय के बाद महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। अप्रैल माह के अंत तक कई महाविद्यालय दाखिले के लिए आवेदन जारी करने पर विचार कर रहे हैं।
काशी विद्यापीठ में पिछले सत्र में दर्जन भर से अधिक पाठ्यक्रमों में कम आवेदन आने के कारण इस बार विश्वविद्यालय ने दो या दो से अधिक पाठ्यक्रम में आवेदन करने वालों को शुल्क में 50 फीसदी की छूट भी दी है। उदय प्रताप कॉलेज, हरिश्चंद्र महाविद्यालय में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन होगा तो वहीं दूसरी तरफ जगतपुर पीजी कॉलेज समेत कई महाविद्यालयों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले होंगे। जल्द ही प्रवेश समिति की बैठक में आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की तारीख भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेंगे तीन नए पाठ्यक्रम
इस बार विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए तीन नए कोर्स शुरू कर रही हैं। इसका लाभ काशी विद्यापीठ से संबद्ध 325 से अधिक महाविद्यालय के छात्रों को भी मिलेगा। अब तक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 28 पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं। तीन और पाठ्यक्रम की शुरुआत होने से यह संख्या 31 पहुंच जाएगी। नए पाठ्यक्रम में जीआईएस और रिमोट सेंसिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल है। वैल्यू एडेड कोर्स में मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र में नए कोर्स शुरू होंगे। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि नए सत्र से तीन कोर्स की और शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed