फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After two years in Ramnagar, the procession of Alam and Duldul

Muharram: रामनगर में दो साल बाद उठा अलम व दुलदुल का जुलूस,कर्बला में शहीद इमाम हुसैन को याद कर रोने लगे लोग

Tue, 09 Aug 2022 10:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

कोरोना काल में दो वर्षों तक लगी रही पाबंदियों के बाद इस वर्ष सय्यद आफताब हुसैन की देखरेख में सोमवार की देर रात जुलूस उठाया गया। जुलूस उठने से पूर्व मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना ने कर्बला की जंग के बारे में बताया।

विज्ञापन
After two years in Ramnagar, the procession of Alam and Duldul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : moharram

विस्तार

मुहर्रम की नौवीं तारीख का जुलूस पुरानी रवायत के अनुरूप उठाया गया। कोरोना काल में दो वर्षों तक लगी रही पाबंदियों के बाद इस वर्ष सय्यद आफताब हुसैन की देखरेख में सोमवार की देर रात जुलूस उठाया गया। जुलूस उठने से पूर्व मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना ने कर्बला की जंग के बारे में बताया। कर्बला में शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद कर मजलिस में बैठे लोग रोने लगे।
विज्ञापन


मुहर्रम की नौवीं तारीख का कदीमी अलम, दुलदुल व ताबूत का जुलूस सोमवार की रात गोलाघाट स्थित मस्जिद समसुन बीबी से सैयद आफताब हुसैन की निगरानी में निकला। इस दौरान सय्यद दानिश हुसैन व उनके साथियों ने सवारी पढ़ी। जुलूस अपने कदीमी रास्तों गोलाघाट, किला रोड, सब्ज़ी मंडी, चौक, नमक बाज़ार, साहित्यानाका होते हुए देर रात टेंगरा मोड़ स्थित हसन बाग इमामबाड़े पहुंचा। रास्ते भर अंजुमन अब्बासिया के सदस्य नौहा मातम व जंज़ीरज़नी व कमाज़नी करते हुए चल रहे थे। इसके बाद अलम, दुलदुल व ताबूत का कदीमी जुलूस हसन बाग इमामबाड़े पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में मुख्य रूप से आफताब हुसैन, वेरासत हुसैन, बालिस्टर हुसैन, दानिश हुसैन, बाकर रजा, बब्बू हुसैन, परवेज हुसैन, कुमैल रजा, एबाद रजा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, नौवीं मुहर्रम के अवसर पर महिलाओं व पुरुषों की मजलिसों का दौर भी नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में जारी रहा। वहीं दूसरा जुलूस मरहूम अली अनवर के आवास से अलम, दुल्दुल व ताबूत का जुलूस उठाया गया जो अपने अपने परम्परागत रास्तों से होता हुआ हसन बाग इमामबाड़े जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में फरमान रजा, इनाम रज़ा, सय्यद अख्तर रज़ा, नदीम आब्दी, जाफ़र आब्दी, बाक़र आब्दी, इजलाल हैदर आब्दी, शबीब हैदर, समर अब्बास, मोहम्मद मेहंदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed