{"_id":"677ae4119e0ff5d8b30559f4","slug":"after-the-death-of-the-bank-manager-an-acquaintance-of-his-wife-grabbed-rs-3080-lakh-and-threatened-him-varanasi-news-c-20-1-vns1010-846607-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बैंक मैनेजर की मौत के बाद पत्नी को विश्वास लेकर उधार लिए 30.80 लाख रुपये, अब वापस मांगने पर दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बैंक मैनेजर की मौत के बाद पत्नी को विश्वास लेकर उधार लिए 30.80 लाख रुपये, अब वापस मांगने पर दे रहा धमकी
Mon, 06 Jan 2025 01:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:28 AM IST
सार
वाराणसी जिले की पुलिस ने बैंक मैनेजर की मौत के बाद पत्नी से 30.80 लाख रुपये हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि परिचित ने विश्वास में लेकर रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शांति अपार्टमेंट, भुवनेश्वर नगर कॉलोनी में रहने वाली ऊषा सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी राकेश त्रिपाठी के खिलाफ 30.80 लाख रुपये हड़पने और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऊषा सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज के नैनी स्थित एसबीआई में सीनियर मैनेजर रहे उनके पति राजकुमार सिंह की मौत चार फरवरी 2018 को हुई थी। उनके घर पर राकेश त्रिपाठी का पहले से ही आना-जाना था। पति की मौत के बाद राकेश त्रिपाठी विश्वास बढ़ा कर उनसे पैसा उधार मांगने लगा। राकेश त्रिपाठी पर विश्वास कर उन्होंने अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 के बीच उसे 32 लाख 80 हजार रुपये उधार दिया।
विज्ञापन
राकेश त्रिपाठी ने उन्हें दो लाख रुपये लौटाए। अब शेष पैसा मांगने पर राकेश त्रिपाठी उन्हें उनके बच्चे की हत्या कराने की धमकी देता है। इसके साथ ही वह उनकी पुत्री को भी बदतमीजी वाले मैसेज भेजता है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन