फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After the death of four youth, the administration is strict

वाराणसी: चार युवकों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, गंगा में नहीं ले पाएंगे सेल्फी, लाइफ जैकेट अनिवार्य

Thu, 10 Dec 2020 01:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 10 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
After the death of four youth, the administration is strict
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गंगा में नाव पर खड़े होकर यदि अब आप सेल्फी लगेंगे तो कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे। इसके साथ ही अब गंगा में नौकायन के लिए लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। लाइफ जैकेट न पहनने पर नौकायन करने वाले के साथ ही नाविक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत इस संबंध में गुरुवार को विस्तृत निर्देश वाराणसी जिलाधिकारी जारी करेंगे।

विज्ञापन


भदैनी घाट के सामने गंगा में नाव डूबने के कारण चार युवकों की दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बुधवार को बताया कि नाव की क्षमता से ज्यादा सवारी लेकर चलने के साथ ही सेल्फी लेना भी इस हादसे का एक अहम कारण बताया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नाव सवार युवक-युवतियां और नाविक लाइफ जैकेट भी नहीं पहने हुए थे। इसलिए जन सामान्य के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए गंगा में नौकायन के दौरान सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगाने और लाइफ जैकेट पहनने के साथ ही इस संबंध में विस्तार से निर्देश गुरुवार को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा जल पुलिस और गंगा घाटों से संबंधित थानों की पुलिस को नौकायन के संबंध में गंभीरता से ध्यान देने के लिए चेताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed