फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After the beating injured youth died during treatment in ghazipur police in the village

गाजीपुर: पिटाई में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सुरक्षा घेरे में हुआ अंतिम संस्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jun 2021 07:47 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Wed, 23 Jun 2021 07:47 PM IST
सार

रेवतीपुर थाना क्षेत्र स्थित नगदिलपुर गांव में 20 जून को पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट हुई थी। आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
After the beating injured youth died during treatment in ghazipur police in the village
गाजीपुर: पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र स्थित नगदिलपुर गांव में दो दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद मातम पसरा है। बुधवार को पुलिस टीम ने नामजद चार हत्यारोपियों में तीन को दबोच लिया। जबकि एक की तलाश की जा रही है। इधर, पुलिस के सुरक्षा घेरे में युवक का दाहसंस्कार हुआ। वहीं एहतियातन गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


नगदिलपुर गांव में 20 जून को पुरानी रंजीश को लेकर पट्टीदार आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल अमित तिवारी की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक स्तर पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई। इधर मंगलवार देर शाम वाराणसी से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। सुबह पुलिस की सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। गांव में शांतिपूर्ण माहौल को कायम रखने के लिए सर्किल के तीन थानों की फोर्स रेवतीपुर, नगसर, गहमर, सुहवल की पुलिस और पीएसी तैनात रही। वहीं मुखबिर की सूचना पर पकड़ी मोड़ से पुलिस टीम ने नामजद आरोपी पीयूष तिवारी, बृजराज तिवारी, चंदन तिवारी को आला कत्ल लाठी डंडा के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी क्षेत्राधिकारी रविंद्र वर्मा ने बताया तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed