फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After Kashi Vishwanath and Kaal Bhairav, now preparations to open this famous temple for devotees

काशी विश्वनाथ और काल भैरव के बाद अब इस सुप्रसिद्ध मंदिर को भक्तों के लिए खोलने की तैयारी

Wed, 16 Sep 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ, काल भैरव के बाद काशी के सुप्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर के खुलने का सभी को इंतजार है। कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में संकटमोचन मंदिर बीते मार्च महीने से ही आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है। श्रद्धालु मंदिर के गेट से ही भगवान् हनुमान को प्रणाम कर अपनी-अपनी श्रद्धाभाव प्रगट कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे में संकटमोचन के भक्तों के लिए सुखद खबर आई है। मंदिर के महंत प्रोफ़ेसर विश्वम्भरनाथ मिश्र ने मंगलवार को मंदिर में आरती का एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड कर लिखा है कि सब कुछ ठीक रहा तो मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए पितृपक्ष के बाद खोला जा सकता है।
विज्ञापन



मंदिर के महंत विश्वम्भरनाथ मिश्र ने यह भी कहा है कि कोविड-19 गाइडलाइन अनुपालन के साथ मंदिर को आम भक्तों के लिए खोला जाएगा। बता दें कि श्री संकटमोचन मंदिर प्रशासन ने महीनों पहले ही सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश शारीरिक दूरी, प्रतिमा स्पर्श रोक, मास्क के उपयोग, सेनेटाइजर के साथ ही मन्दिर में लाउडहेलर और जनजागरण के लिये बोर्ड की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed