{"_id":"611bbedd8f30685e4f2e2140","slug":"after-dispute-with-wife-husband-ate-toxic-substances-with-four-children-three-died-in-hospital-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक : पत्नी से विवाद के बाद पति ने चार बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक : पत्नी से विवाद के बाद पति ने चार बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ, तीन की मौत
Wed, 18 Aug 2021 01:57 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:57 AM IST
सार
पति पत्नी के विवाद में बच्चों को जान गंवानी पड़ी। विवाद के बाद पति ने भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को खिला दिया।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के बाद रोती बच्चों की मां व नानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार दोपहर को हुई खौफनाक वारदात से लोग सहम गए। पति पत्नी के विवाद में बच्चों को जान गंवानी पड़ी। विवाद के बाद पति ने भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को खिला दिया। इसके बाद खुद भी खा लिया। इसमें पिता और दो बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
चुनार में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने भोजन के लिए बच्चों को साथ बैठाया। इसके बाद भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर चार बच्चों को खिला दिया। सभी की हालत बिगड़ने लगी तो पत्नी कुछ समझ नहीं पाई। पड़ोसियों की मदद से आनन फानन पांचों को इलाज के लिए चुनार प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पांचों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दो बच्चों और उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर छह निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र बिहारी राजगीर था। ग्रामीणों की मानें तो वह अधिक शराब का सेवन करता था। शराब पीने के कारण उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार दोपहर पत्नी गीता किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान राजेश कुमार ने दाल-चावल में चहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को खिला दिया और खुद भी खा लिया। थोड़ी देर बाद बच्चों समेत राजेश की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर पांचों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से सभी की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राजेश (35) और उसके पुत्र विजय (7) को मृृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों साधना (9), सुमन (5) और धीरज (4) को भर्ती किया।
इसके कुछ देर बाद ही सुमन की चिल्ड्रेन वार्ड में मौत हो गई। साधना और धीरज की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। राजेश चंदौली का मूल निवासी है। उसकी मौसी ने उसे गोद लिया था जिसकी वजह से वह यहां रह रहा था।