फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Afghan national arrested at Varanasi airport while attempting to travel to Sharjah on fake Indian passport

वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर शारजाह जा रहा अफगान नागरिक गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 02:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Jul 2026 02:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर शारजाह जा रहा एक अफगान नागरिक गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर भारतीय दस्तावेजों के आधार पर विदेश जाने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
Afghan national arrested at Varanasi airport while attempting to travel to Sharjah on  fake Indian passport
अफगान नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिये शारजाह जाने की कोशिश कर रहे अफगान नागरिक अब्दुल रहमान ताराकी को विदेशी मुद्रा और अन्य दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर भारतीय दस्तावेजों के आधार पर विदेश जाने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन


एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़े गए अफगान नागरिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उसके पास से 750 अमेरिकी डॉलर, 2255 यूएई दिरहम, 2060 अफगानी मुद्रा तथा 3110 रुपये नकद बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में उसकी पहचान अफगानिस्तान के गजनी निवासी अब्दुल रहमान ताराकी के रूप में हुई। वह रहमान शाह के नाम से भारतीय नागरिक बनकर यात्रा करने का प्रयास कर रहा था।जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2019 में मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर भारत आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इस दौरान उसने कथित तौर पर अपना नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का विवरण बदलकर मुंबई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवाया और भागने की कोशिश की।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर भारतीय पासपोर्ट बनवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा भारतीय दस्तावेज बनवाने में किस नेटवर्क की भूमिका रही। -प्रशांत सिंह, एसीपी पिंडरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed