फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates on the streets after the beating of the advocate son by inspector in mirzapur up

यूपी: अधिवक्ता के बेटे की पिटाई के बाद सड़कों पर अधिवक्ता, दरोगा को सस्पेंड करने की मांग

Sat, 05 Dec 2020 04:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Advocates on the streets after the beating of the advocate son by inspector in mirzapur up
Demo pic

अधिवक्ता पुत्र की पिटाई के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर शनिवार की सुबह मिर्जापुर में एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी कार्यालय पर नारेबाजी कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

इस दौरान पिटाई करने वाला दरोगा भी एसपी कार्यालय पहुंच गया। जिस पर अधिवक्ताओं ने उसे घेर लिया। किसी तरह दरोगा वहां से भागा।


मिर्जापुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट के पास शुक्रवार की शाम एक दरोगा ने अधिवक्ता ओम नारायण मिश्रा के पुत्र रजत मिश्र(22) की पिटाई कर दी। साथ ही थाने लाकर लॉकअप में बंद कर उसे पीटा। जानकारी होने पर अधिवक्ता व उनके साथी थाने का घेराव कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन

जानकारी होने पर एसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं से बात कर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिवक्ता पुत्र ने आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर दी। दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोशित अधिवक्ता सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए।

अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तभी दरोगा भी मौके पर पहुंच गया, इस दौरान अधिवक्ताओं ने उसे दौड़ा लिया। किसी तरह दरोगा वहां से भाग गया। अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच कई बार वार्ता हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed