फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates on strike even today, will burn copy of government order in DM portico

Varanasi News: अधिवक्ता आज भी हड़ताल पर, डीएम पोर्टिको में जलाएंगे शासनादेश की प्रति

Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Advocates on strike even today, will burn copy of government order in DM portico
वाराणसी। शहर के 21 राजस्व ग्रामों / मुहल्लों की रजिस्ट्री रामनगर के उप निबंधक के कार्यालय में स्थानांतरित किए जाने के आदेश के विरोध में दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि डीएम पोर्टिको में शासनादेश की प्रति जलाएंगे। फिर, आमसभा की बैठक कर आंदोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मुद्दे पर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक में तय किया गया है कि जब तक शासनादेश वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के गेट पर चौथे दिन सोमवार को भी अधिवक्ताओं ने धरना दिया और सभा की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। धरने में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह, यूपी बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह व विनोद कुमार पांडेय समेत काफी संख्या में वकील शामिल रहे। सभा का संचालन महामंत्रीद्वय सुरेंद्र नाथ पांडेय और कमलेश सिंह यादव ने किया। वकीलों की हड़ताल से रजिस्ट्री ऑफिस का काम ठप रहा और अदालतों में भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed