{"_id":"0fd696a2b0c7a0d34e99fa6f5a07cf8c","slug":"advocate-protest-in-dm-portico-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे वकील, डीएम पोर्टिको में किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे वकील, डीएम पोर्टिको में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Sat, 21 Feb 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बार कौंसिल के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के क्रम में जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध दिवस मनाया। सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन के साथ बार कौंसिल सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शासन विरोधी नारे लगाते हुए सिविल व कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला। डीएम पोर्टिको प्रदर्शन करने के बाद वकीलों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर मानदेय, चिकित्सा सुविधा व पेंशन जैसे अन्य मुद्दों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और आगे बढ़ाने की चेतावनी दी। इस दौरान सेंट्रल बार अध्यक्ष चंद्रमा प्रसाद सिंह, महामंत्री अनिल पाठक, बनारस बार अध्यक्ष शंभूशरण चौरसिया, महामंत्री अजय विक्रम सिंह, विरेंद्र सिंह, विवेकशंकर तिवारी, शिवपूजन गौतम, धर्म कुमार पांडेय, अनुज यादव, डीएन यादव, पंकज प्रकाश पांडेय, रंजन मिश्र, सुशील श्रीवास्तव, उग्रसेन मिश्र, विनोद पांडेय, संजय दाढ़ी, जयनाथ मिश्र, चेंग्वेवारा गुड्डू, राकेश पांडेय समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।