फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advertisement twice in 11 months in BHU, 28th Vice Chancellor found after eight months

बीएचयू में 11 महीने में दो बार विज्ञापन, आठ माह बाद मिले 28वें कुलपति

Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Advertisement twice in 11 months in BHU, 28th Vice Chancellor found after eight months
बीएचयू में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए 11 महीने पहले (दिसंबर 2020) से ही प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इस दौरान दो बार कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी जारी हुआ। अंतत: आठ महीने बाद बीएचयू में नए कुलपति की नियुक्ति हो गई। आईआईटी गांधीनगर के निदेशक पद्मश्री प्रो. सुधीर कुमार जैन के कुलपति पद पर इसी सप्ताह कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। ऐसे में उनके समक्ष परिसर का माहौल शांतिमय रखना, समय पर प्रवेश, परीक्षा, परिणाम को जारी कराना बड़ी चुनौतियां होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद अब तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम ही नहीं निकला है, इस वजह से प्रवेश में भी देरी हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न मुद्दों को लेकर परिसर का माहौल भी गरम चल रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रो. राकेश भटनागर का कुलपति पद का कार्यकाल मार्च 2021 में ही समाप्त हो गया था। नियमानुसार तीन माह पहले ही नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से बीएचयू में कुलपति की नियुक्ति के लिए दिसंबर 2020 में विज्ञापन जारी किया गया था। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई तो मंत्रालय ने एक बार फिर सितंबर 2021 में विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद से ही कुलपति की नियुक्ति को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे थे। इसके लिए जिन लोगों के नाम चर्चा में थे, उसमें प्रो. सुधीर कुमार जैन का नाम सबसे ऊपर था। अब शिक्षा मंत्रालय की ओर से इनकी नियुक्ति के बाद से इस पर विराम लग गया।
विज्ञापन

पहली बार मिला आईआईटीयन कुलपति
आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन बीएचयू के पहले कुलपति होंगे जो आईआईटियन हैं। उनकी कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह आईआईटी गांधीनगर में निदेशक के पद पर लगातार तीसरी बार सेवा दे रहे थे। इसके पूर्व आईटी बीएचयू (वर्तमान में आईआईटी बीएचयू) के निदेशक रहे प्रो. राजीव संगल को कुलपति पद का कार्यभार दिया गया था। इस तरह स्थायी कुलपति के रूप में प्रो. जैन पहले आईआईटियन कुलपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed