{"_id":"67bc91b3e547dcb405048d1c","slug":"adopted-daughter-and-son-in-law-sentenced-to-life-imprisonment-for-murder-of-woman-in-varanasi-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सजा: महिला की हत्या में दत्तक पुत्री और दामाद को उम्रकैद, चार साल पहले मकान अपने नाम कराने के लिए की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा: महिला की हत्या में दत्तक पुत्री और दामाद को उम्रकैद, चार साल पहले मकान अपने नाम कराने के लिए की थी वारदात
Tue, 25 Feb 2025 07:57 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:57 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में शिवदासपुर की महिला की हत्या में दत्तक पुत्री और दामाद दोषी पाए गए। चार साल पुराने इस मामले में अदालत ने दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन
सजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी कुलदीप सिंह-II की अदालत ने शिवदासपुर की लालता देवी की हत्या में उनकी दत्तक पुत्री और उसके पति को दोषी पाया है। अदालत ने सोमवार को हिना उर्फ प्रिया त्रिपाठी और उसके पति राहुल उर्फ रंजन त्रिपाठी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
चार साल पहले हुई थी घटना
बिहार के कैमूर भभुआ के जलालपुर निवासी विजय राम ने मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विजय राम के अनुसार शिवदासपुर में रहने वाली लालता देवी उसकी बहन थी। लालता देवी के साथ उनकी गोद ली हुई पुत्री हिना अपने पति राहुल के साथ रहती थी। 23 मार्च 2021 को वह अपना इलाज कराने बीएचयू अस्पताल आया था। अस्पताल से निकलने के बाद वह अपनी बहन के घर गया। घर के बाहर हिना और राहुल बैठे हुए थे। हिना से उसने पूछा कि लालता कहां है तो वह बताई कि बिजली का बिल जमा करने गई हैं।
विज्ञापन
इस हाल में मिला था शव
लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद भी उसकी बहन नहीं आई तो आसपास के लोगों से पूछा। इसके बावजूद उसकी बहन का पता नहीं लगा। फिर वह अपनी बहन के घर के अंदर गया और छत की सीढ़ी से नीचे उतरने लगा। उसी दौरान उसने देखा कि घर से उत्तर दिशा में एक गड्ढे में रस्सी से बांध कर कंबल से लपेट कर एक शव फेंका है। वह नजदीक जाकर देखा तो पता लगा कि शव उसकी बहन का है। उसकी बहन का गला रस्सी से कसकर सिर पर वजनी वस्तु से वार कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मकान अपने नाम कराने का बनाते थे दबाव
विजय राम ने अदालत में बयान दिया कि शिवदासपुर स्थित जिस मकान में उसकी बहन रहती थी, वह उसके नाम था। उसी मकान को अपने नाम कराने के लिए हिना और राहुल उसकी बहन पर दबाव बनाते थे। इसे लेकर कई बार उसके सामने भी उसकी बहन से हिना और राहुल ने विवाद किया था। विजय राम के अनुसार मकान के लालच में ही लालता देवी की हत्या हिना और राहुल ने की थी।