फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Administration strict in Rahul Gandhi case, action will be taken against those who spread rumors

वाराणसी: होली के मद्देनजर चलाई जाएंगी चार जोड़ी विशेष ट्रेनें

Tue, 14 Feb 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Administration strict in Rahul Gandhi case, action will be taken against those who spread rumors
यात्रियों की सुविधा के लिहाज से रेलवे प्रशासन ने होली में चार जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ट्रेनें तीन से 13 मार्च के बीच निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार होली आठ मार्च को मनाएगी। इससे पहले ही रेलवे प्रशासन ने सुरक्षित व सुविधाजनक सफर का खाका खींच लिया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04530-29 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दोनों तरफ से तीन-तीन ट्रिप चलाई जाएगी। यह ट्रेन भटिंडा से चलकर बरेली, लखनऊ के रास्ते रायबरेली, प्रतापगढ़ रुकते हुए वाराणसी आएगी। वाराणसी से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन पांच से 13 मार्च के बीच चलेगी। इसमें 23 कोच होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04052-51 (डाउन और अप) भी चलेगी। इसे वाराणसी से शनिवार और सोमवार को चलना है, जो आनंद विहार से चलकर वाराणसी तक आएगी। यह ट्रेन तीन से 13 मार्च के बीच चलती रहेगी। इसमें कुल 19 कोच होंगे। आनंद विहार से यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04060-59 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से बरेली, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी रुकते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए जयनगर तक जाएगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जयनगर से बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसमें कुल 23 कोच की व्यवस्था की गई है। ट्रेन का परिचालन तीन से 11 मार्च के बीच होगा।
गाड़ी संख्या 04066-65 (डाउन और अप) त्योहार विशेष ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज के रास्ते वाराणसी स्टेशन पर आएगी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रुकते हुए दानापुर, पटना तक जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन से चार से 12 मार्च के बीच तीन ट्रिप में चलाई जाएगी। दिल्ली से सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि पटना से मंगलवार और रविवार को चलाई जाएगी। इसमें कुल 23 कोच होंगे। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि होली को लेकर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव वाराणसी में भी होगा।

रोडवेज बसों का बढ़ेगा फेरा
परिवहन निगम ने भी होली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि होली पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जल्द ही इसे फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed