UP: दालमंडी ध्वस्तीकरण के बीच एडीएम सिटी आलोक का तबादला, इस जिले में बनेंगे सीआरओ; देर रात जारी हुई लिस्ट
Varanasi News: उत्तर प्रदेश शासन ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। आलोक कुमार वर्मा को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। विपिन कुमार, राहुल कश्यप विश्वकर्मा और सविता यादव समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के फैसले से प्रशासनिक हलकों में चर्चा रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी से स्थानांतरित कर सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। आलोक कुमार वर्मा वर्ष 2024 में उस समय चर्चा में आए थे, जब वाराणसी में होटल कारोबारी जफर अली खान और उनके भाई खुर्शीद के साथ विवाद का मामला सुर्खियों में आया था।
इसके साथ ही विपिन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भदोही में तैनात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य को मेरठ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। साथ ही उन्हें उप्र संचालक चकबंदी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
चली तबादला एक्सप्रेस
गाजीपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार को ललितपुर में इसी पद पर तैनाती दी गई है। वहीं मऊ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह को संभल में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।
आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात राहुल कश्यप विश्वकर्मा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। शासन के इस निर्णय को महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
इसी क्रम में सविता यादव को नई जिम्मेदारी देते हुए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रीहेंसिव हेल्थ एंड इंटेग्रेटेड सर्विसेस बनाया गया है। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
शुभांगी शुक्ला बनी भदोही की एडीएम वित्त एवं राजस्व
लंबे समय से जिले में तैनात अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य का स्थानांतरण मेरठ हो गया है। उनकी जगह मेरठ में अपर जिला अधिकारी रहीं शुभांगी शुक्ला को भदोही की जिम्मेदारी दी गई है। एक, दो दिन में वे जिले का कार्यभार संभाल लेंगी। कुंवर वीरेंद्र मौर्य बीते तीन साल से जनपद में तैनात थे। उन्हें एडीएम मेरठ, उप संचालक चकबंदी बनाया गया है। शासन ने बृहस्पतिवार की रात 84 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया।