फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aditya L1 launch: People rejoiced with joy watching the live telecast of the launch of Aditya L-1

Aditya L1 launch: आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण देख खुशी से झूमे लोग, बच्चों ने मनाया जश्न

Sun, 03 Sep 2023 08:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 03 Sep 2023 08:34 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के एसबीटी परिसर में विद्यार्थियों ने आदित्य एल-1 मिशन का लाइव प्रसारण देखा। सफल लॉन्चिंग के बाद पूरा परिसर हर-हर महादेव और भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। एसोसिएट प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को आदित्य एल-1 की जानकारी दी।

विज्ञापन
Aditya L1 launch: People rejoiced with joy watching the live telecast of the launch of Aditya L-1
आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण यान से छोड़े जाने का लाइव प्रसारण प्राथमिक विद्यालय जमापुर के छात्रो ने देखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर काशीवासियों में उत्साह दिखा। सूर्य के तेज से विज्ञान को प्रकाशित करने जैसे ही आदित्य एल-1 चला पूरी काशी जश्न में डूब गई। क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई टीवी और मोबाइल पर नजरें गड़ाए बैठा रहा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद से ही लोगों को सूर्ययान की लॉन्चिंग का इंतजार था। अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के बढ़ते कदम से काशीवासी भी गौरवान्वित हो रहे थे। सफल लॉन्चिंग पर कहीं पूजा-पाठ हुआ तो कहीं मिठाई बंटी। शिक्षण संस्थानों में लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के एसबीटी परिसर में विद्यार्थियों ने आदित्य एल-1 मिशन का लाइव प्रसारण देखा। सफल लॉन्चिंग के बाद पूरा परिसर हर-हर महादेव और भारत माता के जयकारे से गूंज उठा। एसोसिएट प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को आदित्य एल-1 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह सूर्य का अध्ययन करेगा। प्रो. अभिषेक भी आदित्य एल-1 की टीम का हिस्सा हैं। वह पराबैंगनी दूरबीन विज्ञान टीम में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सफल लॉन्चिंग के बाद अब सूर्य की कक्षा में पहुंचने का इंतजार है। सूर्य के अध्ययन से विज्ञान के क्षेत्र में देश नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

विज्ञापन
शोध के नए आयाम खोलेगा आदित्य एल-1

बीएचयू के विज्ञान संस्थान सभागार में छात्र-छात्राओं ने लाइव प्रसारण देखा। छात्रों का कहना है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम से आने वाली पीढि़यों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। इसके साथ ही शोध में भी नए आयाम निकलेंगे। सफल लॉन्चिंग के बाद छात्रों ने जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों ने भी मनाया जश्न

पिंडरा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जैसे ही सफल प्रक्षेपण हुआ विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानाध्यापक विनोद कश्यप ने कहा कि बच्चों की विज्ञान में रुचि बढ़ेगी। उधर, बाबतपुर स्थित एमआर जैपुरिया स्कूल में बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। कक्षा 12वीं के छात्र शैलजा यादव ने कहा कि वैज्ञानिकों के प्रयास से वैज्ञानिकों ने एक नया इतिहास रचा है। पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष से जुड़े भारत के मिशन भारत को बढ़ती ताकत के रूप में स्थापित करेगा।


व्यापारियों ने जाहिर की खुशी

वाराणसी व्यापार मंडल ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर खुशी जाहिर की। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि देश का पहला सूर्य मिशन भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में बढ़ा कदम है। इस दौरान कविंद्र जायसवाल, दिलीप सोनी, प्रेम जायसवाल आदि मौजूद रहे। सोनारपुरा चौराहे पर जरी व्यापार मंडल ने सूर्ययान की सफल लॉन्चिंग पर मिठाई बांटी। इस दौरान गोपाल चटर्जी, राजू पंडित, पन्नालाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed