{"_id":"619e7f812d303836a94231a6","slug":"actor-suniel-shetty-s-son-ahaan-ate-banarasi-paan-watched-ganga-aarti-sitting-on-the-bazre-at-dashashwamedh-ghat-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान और अभिनेत्री तारा सुतारिया ने देखी गंगा आरती, खाया बनारसी पान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान और अभिनेत्री तारा सुतारिया ने देखी गंगा आरती, खाया बनारसी पान
Thu, 25 Nov 2021 10:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:20 AM IST
सार
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने बनारसी पान का लुत्फ उठाया। इसके बाद गंगा आरती देखी।
विज्ञापन
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया ने मां गंगा का पूजन किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी बुधवार को वाराणसी पहुंचे और अभिनेत्री तारा सुतारिया संग दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठकर गंगा आरती देखी। इससे पहले नदेसर में दोनों ने यहां एक पान की दुकान पर बनारसी पान खाया।
विज्ञापन
एक फिल्म की शूटिंग में आए अभिनेता अहान के गंगा आरती में पहुंचने के बाद गंगा सेवा निधि के प्रधान अर्चक आचार्य रणधीर ने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन कराया। इस दौरान दोनों ने मां गंगा से अपनी आने वाली फिल्म के लिए प्रार्थना भी की। साथ ही बजरे पर बैठकर 15 मिनट तक मां गंगा की महाआरती देखी।
विज्ञापन
साथ ही आरती के दौरान सेल्फी व वीडियो बनाते भी नजर आए। दोनों ही कलाकारों का गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव द्वारा प्रसाद अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष की माला से स्वागत किया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्र से दोबारा आने का वादा भी किया।
विज्ञापन