{"_id":"5fd7aaf48ebc3e3dcf01d767","slug":"actor-saif-ali-khan-and-director-om-rawat-accused-of-hurting-religious-sentiments-in-jaunpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक ओम राउत पर वाद, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक ओम राउत पर वाद, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप
Tue, 15 Dec 2020 12:12 AM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और निर्देशक ओम राउत के खिलाफ प्रभारी सीजेएम पंचम की अदालत में वाद दायर किया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ला निवासी एवं दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव की ओर से दायर वाद में धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया है। न्यायालय ने इस पर सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन
अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम दाखिल अर्जी में हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि वह सनातन धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। ग्रंथों में श्रीराम को अच्छाई का और रावण को बुराई का प्रतीक माना गया है। भगवान राम पर आदिपुरुष फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें रावण की भूमिका अभिनेता सैफ अली खान निभा रहे हैं।
विज्ञापन
छह दिसंबर को सैफ अली ने एक साक्षात्कार में कहा था कि रावण दयालु था। राम के भाई लक्ष्मण ने रावण की बहन की नाक काट दी थी, इस वजह से रावण का युद्ध जायज था और सीता का हरण भी जायज था। सैफ अली का साक्षात्कार सनातन धर्म की आस्था पर चोट करता है। सनातन धर्म के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई। वादी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है।
विज्ञापन