फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Actor Gagan Malik visit Sarnath varanasi worshiped as monk at shrine of Lord Buddha

सारनाथ पहुंचे अभिनेता गगन मलिक: भगवान बुद्ध की तपोस्थली पर भिक्षु के रूप में की पूजा, हाल ही में ली थी दीक्षा

Fri, 01 Apr 2022 01:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

अभिनेता गगन मलिक ने फरवरी माह में थाईलैंड में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। एक महीने से अधिक दिनों से वह बतौर भिक्षु जीवन-यापन कर रहे हैं। सारनाथ से वह कई शहरों को होते हुए वापस थाईलैंड जाएंगे।  
 

विज्ञापन
Actor Gagan Malik visit Sarnath varanasi worshiped as  monk at shrine of Lord Buddha
धमेख स्तूप के समीप अभिनेता गगन मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता से बौद्ध भिक्षु बने गगन मलिक शुक्रवार सुबह वाराणसी में भगवान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ पहुंचे। यहां आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं का पालन किया और पूजन- अर्चन किया। गगन ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक संकटमोचन महाबली हनुमान और रामायण में राम के अलावा गौतम बुद्ध के जीवन पर बने टीवी सीरियल में बुद्ध की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पायी है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले थाईलैंड में बौद्ध धर्म ग्रहण करने के बाद बोधगया, कुशीनगर होते हुए शुक्रवार को भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली पहुंचे। थाईलैंड से आए बौद्ध भिक्षुओं के निर्देशन में पुरातात्विक खंडहर परिसर स्थित धमेख स्तूप के समीप बैठ कर धर्मचक्र प्रवर्तन सूत्र का पाठ किया और परिक्रमा की।

विज्ञापन

गगन मलिक से बने अशोक भंते

दिल्ली में जन्मे गगन मलिक थाईलैंड के बौद्ध गुरु फराराजा वोराय नानासंफोन से फरवरी माह में पूर्व बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। चीवर ग्रहण करने बाद उनका नाम गगन मलिक से अशोक भंते हो गया। मीडिया से बातचीत में गगन मलिक ने बताया कि श्रीलंका में भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित फिल्म श्री सिद्धार्थ गौतम बहुत ही प्रसिद्ध हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें वर्ल्ड बुद्धिस्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया। बौद्ध धर्म ग्रहण करने के सवाल पर कहा कि बौद्ध धर्म एक धर्म नहीं बल्कि जीने की एक कला है। आज विश्व में जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उससे निजात पाने के लिए बौद्ध के शरण में आना ही होगा।

कहा कि थाईलैंड से 88000 मूर्तियों का वितरण करने का लक्ष्य लेकर भारत आया हूं।  यह कार्य शुरू भी हो गया है। यहां से मुंबई, औरंगाबाद, नागपुर होकर दिल्ली से थाईलैंड वापस जाएंगे।  इस दौरान भिक्षु प्रियदर्शी, भिक्षु मेत्तान्द संजय मोर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed