{"_id":"61da7d1f1a013060453acfe0","slug":"action-will-be-taken-if-code-of-conduct-is-violated-varanasi-district-election-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: आचार संहिता का किया उल्लंघन तो होगी कार्रवाई- जिला निर्वाचन अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: आचार संहिता का किया उल्लंघन तो होगी कार्रवाई- जिला निर्वाचन अधिकारी
Sun, 09 Jan 2022 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने देर शाम बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा। साथ ही हिदायत दी कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आदर्श आचार संहिता के बारे में अपने उत्तरदायित्व को जान लें। किसी के द्वारा संपत्तियों एवं परिसंपत्तियों का इस्तेमाल किसी भी राजनैतिक उद्देश्य से न किया जाए। यदि कोई ऐसी आकस्मिक स्थिति पैदा होती है तो आयोग की अनुमति अवश्य ली जाए।
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आयोग के अनुसार कार्रवाई होगी। इसमें विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की जाएगी।