फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   action of dm varanasi five officers Salary stopped CM dashboard reviewed reprimanded for negligence

DM का एक्शन: वाराणसी में पांच अफसरों का वेतन रोका, CM डैशबोर्ड की हुई समीक्षा; लापरवाही पर पड़ी फटकार

Fri, 21 Mar 2025 03:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 03:40 AM IST
सार

समीक्षा बैठक के दाैरान जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, राजस्व, अधिशासी अधिकारी, खनन आदि विभागों को अभियान चलाकर लक्षित राजस्व वसूली करने पर बल दिया। 

विज्ञापन
action of dm varanasi five officers Salary stopped CM dashboard reviewed reprimanded for negligence
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों, राजस्व न्यायालयों व कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। काम में लापरवाही पर डीएम ने पांच अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर आबकारी विभाग के डीओ, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में जारी नोटिस के सापेक्ष कम वसूली करने पर खनन अधिकारी, खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कम नमूने इकट्ठा करने पर ड्रग इंस्पेक्टर, डीओ फूड और मंडी शुल्क के लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति होने पर मंडी सचिव का वेतन रोका। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने आवास विभाग में वीडीए और नगर निगम को पत्र प्रेषित करने, नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में कम प्रगति होने पर नगर आयुक्त को चिट्ठी जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने आईजीआरएस और हैसियतनामा में लंबित आवेदनों को प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित मामलों को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। लम्बित राजस्व वादों का निस्तारण शीघ्र सुनवाई करें। कुछ तहसीलों में लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तत्काल लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये।

Trending Videos

भू माफियाओं को चिह्नित कर करें कार्रवाई: डीएम
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी भू माफियाओं को चिह्नित कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने एंटी भू माफिया राजस्व की समीक्षा करते राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, पाैधरोपण आदि का आवंटन, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाये गये अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed