{"_id":"65f7235a3ca6a08da3094ce9","slug":"action-in-biggest-cyber-fraud-case-surveillance-team-two-detained-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड मामले में कार्रवाई, सर्विलांस की मदद से दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी के सबसे बड़े साइबर फ्रॉड मामले में कार्रवाई, सर्विलांस की मदद से दो हिरासत में
Sun, 17 Mar 2024 10:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:40 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी की रहने वाली पीड़िता शंपा रक्षित की तहरीर के आधार पर गत 13 मार्च को साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शंपा रक्षित को गिरफ्तार करने की धमकी देकर उनके बैंक खातों और परिवार का विवरण जालसाज ने लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सेंट जॉन्स, मड़ौली की रिटायर्ड शिक्षिका से तीन करोड़ 55 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लखनऊ और गुजरात से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों को शहर लाकर पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रथयात्रा स्थित अमलतास अपार्टमेंट में रहने वाली शंपा रक्षित की तहरीर के आधार पर गत 13 मार्च को साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शंपा रक्षित को गिरफ्तार करने की धमकी देकर उनके बैंक खातों और परिवार का विवरण जालसाज ने लिया था। इसके बाद शंपा रक्षित के बैंक खातों से तीन करोड़ 55 लाख रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... वाराणसी में सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, रिटायर्ड शिक्षिका से 3.5 करोड़ की धोखाधड़ी, दो टीमें करेंगी जांच
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने 70 लाख रुपये होल्ड करा दिया था। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से जालसाजों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लखनऊ और गुजरात रवाना की गई थी।