{"_id":"5f4021738ebc3e3d1027e035","slug":"action-city-news-vns542709815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प व कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग करने वाले प्रधानाध्यापक का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प व कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग करने वाले प्रधानाध्यापक का रोका गया वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने सेवापुरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय घोसिला प्रथम का निरीक्षण किया। जिसने उन्होंने पाया कि विद्यालय में कायाकल्प का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया है। वही कंपोजिट ग्रांट का दुरुपयोग भी किया गया हैं। परिसर में टूटे हुए फर्नीचर अव्यवस्थित ढंग से रखे गए है न तो उसकी मरम्मत कराकर उपयोग ही किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के लिए प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार दुबे का माह अगस्त का वेतन कायाकल्प के कार्यों को मानकों के अनुरूप कराने तक रोक दिया गया है।
वही खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में हरहुआ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुरवट में ताला लटका मिला। सहायक अध्यापक नीरज कुमार मिश्र गेट पर खड़े थे विद्यालय की चाबी रसोईया के पास थी। रसोईया के आने के बाद सहायक अध्यापक शिवानी श्रीवास्तव व प्रधानाध्यापक किरण सिंह 11:00 बजे तक विद्यालय पहुंचे। वही शिक्षामित्र दुर्गावती देवी बिना सूचना अनुपस्थित थी। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा में संतोषजनक उतर नहीं दिया गया। जिस पर बीएसए ने कार्यवाही करते हुए 1 दिन का वेतन रोक दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय मंगारी द्वितीय व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगारी में अव्यवस्था पाई गई । प्राथमिक विद्यालय मंगारी द्वितीय में विद्यालय के सहायक अध्यापक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से जा चुके थे। वही कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत तीनों अनुदेशक अनुपस्थित थे। जिसे देखते हुए कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक रेखा देवी, कृष्णानंद, श्वेता, नेहा सिंह, बिंदु लता, अनुदेशक कृष्ण कुमार, अभिनीता, सीमा वर्मा, प्राथमिक विद्यालय मंगारी द्वितीय के सहायक अध्यापक अंशु दुबे, सुनील कुमार व हिरण तिवारी का वेतन अग्रिम आदेश तक बीएसए ने रोक दिया।