फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Acid thrown on teenager

तेजाब फेंका भदोही

Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on teenager
भदोही। दुलमदासपुर गांव में सोमवार रात जलसे में नात पढ़ने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के कई युवकों ने एक घर में घुस कर पूरे परिवार की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सात साल के एक बच्चे को बेल्ट से मारा। एक युवती पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसके दोनों पैर झुलस गए। इस घटना में पीड़ित पक्ष के सात और आरोपी पक्ष के चार लोग घायल हो गए। मामले में आरोपी पक्ष के 11 और पीड़ित पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पक्ष के छह लोग गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

गांव में सोमवार रात जलसे का आयोजन हो रहा था। यहां फखरुद्दीन का बेटा सीबाब (16) नात पढ़ने गया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अशफाक का लड़का फैजान नहीं चाहता था कि सीबाब नात पढ़े। इसको लेकर सीबाब के छोटे भाई कयाम और फैजान के बीच विवाद हो गया और इसके बाद लोग घर लौट गए। फखरुद्दीन की बेटी संजीदा (16) ने बताया कि इसी मामले को लेकर रात नौ बजे के आसपास अशफाक और दिलगनी परिवार के अन्य युवकों के साथ दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गए और परिवार के लोगों पर लाठी, डंडे, राड, बेल्ट से हमला कर दिया। सीबाब की बहन रेशमा (23) पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसके दोनों पैर झुलस गए। फखरुद्दीन के सात वर्ष के बेटे अली बाबू को बेल्ट से पीटा। मारपीट में दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हो गए। एमबीएस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संजीदा, सीबाब, रेशमा, फखरुद्दीन (50) और शहनाज (45) को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के सुहैब अंसारी, फैजान, सरफराज, फैसल, अशफाक और अफरोज को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed