{"_id":"56e87ed74f1c1bcc148b4d01","slug":"achievements-of-minus-4-years-in-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे में गिनाईं 4 साल की उपलब्धिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे में गिनाईं 4 साल की उपलब्धिया
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Wed, 16 Mar 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस
सपा सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चार घंटे तक चले विभिन्न आयोजनों में सपा सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाई गईं। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में समाजवादी विकास दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक वाजपेयी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कानून व्यवस्था के नाम पर सपा सरकार को घेरने का काम करती हैं। दिल्ली और हरियाणा में आबादी के हिसाब से अपराध अधिक है। जब से सपा की सरकार आई है तब से चौमुखी विकास हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं में एंबुलेंस और डायलिसिस सेंटर मील का पत्थर साबित होगा। आज से शहरों को चौबीस घंटे बिजली मिलेगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 1200 लाभार्थियों को उपकरण और प्रमाण पत्र बांटे। इसके अलावा छह एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं के लिए और एक एंबुलेंस आशा ज्योति केंद्र के लिए रवाना किया। साथ ही 30 से अधिक विभागों की ओर से सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री की ओर से जनता को दिए गए संदेश पत्र को पढ़कर सुनाया।
नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम राजमणि यादव, एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ विशाख जी के अलावा सपा नेताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महानगर अध्यक्ष, राजकुमार जायसवाल आदि ने विचार रखे। संचालन डा. रितु गर्ग ने किया। इस दौरान मनोज राय धूपचंडी, कैलाश सोनकर, डॉ. ओपी सिंह, वरुण सिंह, अक्षय पांडेय बंटी, आशुतोष सिन्हा, रीबू श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्रा रीतेश केशरी, दिलीप सिंह, विजय जायसवाल शंकर विशनानी, राजू यादव, विकास श्रीवास्तव, रवि घावरी, राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पार्टीजन मौजूद रहे।