{"_id":"6223bd8cbc8262375a6e2b51","slug":"acharya-s-semester-examinations-in-sampurnanand-from-march-25-varanasi-news-vns6418740193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद में आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद में आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 मार्च से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से आरंभ होंगी। आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 से 28 मार्च तक निर्धारित की गईं हैं। इसके साथ ही आचार्य प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र शुल्क जमा करने की तिथि 11 मार्च तक और विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक बढ़ाई है।
कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक का कार्यवृत्त शनिवार को लागू कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक अर्चना जौहरी ने बताया कि आचार्य प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का शुल्क बिना किसी विलंब शुल्क के 11 मार्च, 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 मार्च और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 मार्च तक जमा किया जा सकता है।
सेमेस्टर परीक्षा 25 से 28 मार्च तक आयोजित कराने पर सहमति बनी। आचार्य द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा 28 जून से आठ जुलाई तक कराने पर सहमति बनी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षा आचार्य सेमेस्टर के साथ 25 मार्च से होगी। शिक्षाशास्त्री, ग्रंथालय विज्ञान, पुरातत्व संग्रहालय, पत्रकारिता द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, विदेशी भाषा, भाषा विज्ञान एवं संगीत प्रमाणपत्रीय की परीक्षाएं 11 जुलाई से आरंभ होंगी। वी वोक की परीक्षा मई 2022 के प्रथम सप्ताह से होगी। आयुर्वेदाचार्य चतुर्थ व्यावसायिक की परीक्षाएं 18 अप्रैल से होंगी।
विज्ञापन
रोका गया रिजल्ट, जांच समिति होगी गठित
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र मंगला प्रसाद तिवारी के अपूर्ण परीक्षाफल की दूसरी क्रासलिस्ट को बगैर सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के पूर्ण किया गया है। इस प्रकरण पर विचार करने के बाद परीक्षा समिति ने निर्णय लिया कि छात्र का रिजल्ट रोक दिया जाए। समिति ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए कुलपति को जांच समिति गठित करने के लिए अधिकृत किया।