फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of asking for money, Vaccinator removed

पैसे मांगने का आरोप, वैक्सीनेटर को हटाया

Thu, 10 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of asking for money, Vaccinator removed
मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में धांधली और पैसे मांगने के आरोपी नगर निगम के पेड अप्रेंटिस वैक्सीनेटर ऋषिकांत शर्मा को बुधवार को नगर आयुक्त ने हटा दिया। आरोपी भेलूपुर जोन में तैनात था। तीन शिकायती पत्रों के मिलने के बाद नगर आयुक्त गौरांग राठी ने जांच के बाद कार्रवाई की है। ऋ षिकांत शर्मा के खिलाफ पार्षद रेहाना खातून ने भी कुछ दिनों पूर्व नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, उपसभापति नरसिंह दास ने भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद नगर आयुक्त गौरांग राठी ने मुख्य नगर लेखा परीक्षक व वित्त नियंत्रक से मामले की जांच करवाई। जांच टीम ने अपनी आख्या में वैक्सीनेटर को दोषी पाया। वैक्सीनेटर के खिलाफ आजमगढ़ के एक व्यक्ति ने भी आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed