{"_id":"6ae1f6f1282ead1c410d141f","slug":"accused-arrested-in-connection-with-life-threatening-attack-on-young-man-at-manikarnika-ghat-varanasi-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मणिकर्णिका घाट पर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मणिकर्णिका घाट पर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें- पूरा मामला
Wed, 28 Oct 2026 06:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:53 PM IST
सार
वाराणसी में मणिकर्णका घाट पर अंतिम संस्कार में आए युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्व में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार के दौरान हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित शनि चौधरी उर्फ मोदी को चौक पुलिस ने बुधवार को चौक से गिरफ्तार किया। इस मामले में आठ आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मीरघाट दशाश्वमेध का निवासी है। चंदौली के रामगढ़ निवासी रमेश सिंह 9 अक्तूबर को मणिकर्णिका घाट पर अपने बहनोई बंशनारायण सिंह के अंतिम संस्कार में आए थे। किसी बात को लेकर घाट पर मौजूद युवकों से भांजे अभिषेक का विवाद हो गया। इसके बाद 10 से अधिक आरोपियों ने अभिषेक को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
10 अक्तूबर को चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। शनि चौधरी वांछित था।
विज्ञापन