फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident on Purvanchal Expressway Four people of varanasi died they were returning from Lucknow to banaras after joining BJP

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: बनारस के चार लोगों की मौत, भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लखनऊ से लौट रहे थे

Thu, 06 Jan 2022 11:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jan 2022 11:56 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। लखनऊ से वाराणसी आ रहे लोगों की स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Accident on Purvanchal Expressway Four people of varanasi died they were returning from Lucknow to banaras after joining BJP
क्षतिग्रस्त एसयूवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लखनऊ से लौटते समय सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो पलट गई। जिसमें बनारस के जंसा और मिर्जामुराद के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत खरगूपुर गांव के तीन लोगों की मौत और मिर्जामुराद के रूपापुर निवासी एक अधेड़ मौत की घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया। जबकि हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सहित अन्य गांव के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। गांव में सिर्फ महिलाएं और बच्चों की चित्कारें सुनाई दे रही हैं।  
विज्ञापन


स्कार्पियो के उड़ गए परखच्चे
सेवापुरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ तेग बहादुर सिंह और पूर्व जिला पंचायत डॉ हर्षवर्धन सिंह गुरुवार सुबह काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे, जहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि सुल्तानपुर के वल्दी राय थाना के चौकी देहली बाजार में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काफिले में शामिल स्कार्पियो का टायर ब्रस्ट हो गया। डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज के बाद पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में जंसा थाना के खरगूपुर गांव निवासी विकास मिश्रा (32), अखिलेश मिश्रा (41) व खुत्थन राजभर (41)  और मिर्जामुराद थाना अंतर्गत रूपापुर निवासी कैलाश शुक्ला (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि खरगूपुर गांव के रहने वाले लक्ष्मण मिश्रा (42), दुर्गेश मिश्रा (30) और बरनी निवासी प्रदीप सिंह (42) वर्ष गंभीर रूप से घायल है। गांव में घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान सहित सभी परिजन बदहवाश हाल में सुल्तानपुर को रवाना हुए।

बुझ गए चूल्हे, घर के सदस्य हुए बेदम

खरगूपुर में अखिलेश मिश्रा और अजय मिश्रा, खुत्थन राजभर की मौत ने परिजनों को बेदम कर दिया। घर के पुरूष सदस्य तो घटनास्थल को रवाना हुए वहीं घर की महिलाएं इस हादसे से बेसुध रहीं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शाम को जलने वाले चूल्हे बुझ गए। अखिलेश, विकास और खुत्थन के घर देर रात तक ढांढ़स बंधाने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित होती रही। आसपास गांव के लोग भी पहुंच गए। 

करुण क्रंदन से माहौल गमगीन

जंसा थाना अंतर्गत खरगूपुर गांव निवासी रहे अखिलेश मिश्रा और विकास मिश्रा के परिजन एकदम बेसुध रहे। विकास की मां यही कहती रही कि हे भगवान, ऐतना बड़ा अनर्थ काहे हमरे संगे कईलन... हमरे ललनवा के जिनगियां हमसे काहे छिनलन। हूबहू यही गमगीन माहौल अखिलेश मिश्रा के घर का रहा। मौजूद हर किसी की आंखें नम को उठी। वहीं रूपापुर में कैलाश शुक्ला के बेटे और बेटियों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। 

काश, बेटा मान लिया होता बात

हादसे से दुखी परिजनों में आक्रोश और पछतावा भी है। विकास मिश्रा की मौत से दुखी परिजन नियती को कोस रहे हैं। विकास के पिता केशव और उसकी मां ने बिलखते हुए बताया कि लखनऊ जाने के लिए मना किया था। बेटा यदि बात मान लिया होता तो शायद आज वह हमारे आंखों के सामने रहता। पिता केशव तुरंत ही सुल्तानपुर को रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed