{"_id":"61cd647ea3beb3338834d73f","slug":"accident-in-varanasi-woman-dies-after-being-trapped-in-strap-of-machine-uproar-among-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: वाराणसी में चूड़ा कुटाई मशीन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: वाराणसी में चूड़ा कुटाई मशीन के पट्टे में फंसकर महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Thu, 30 Dec 2021 01:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : फाइल
चूड़ा कुटाई मशीन के पट्टे में महिला के साड़ी का पल्लू फंस गया। जिससे महिला उसकी चपेट में आ गई और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के गढसरा गांव में यह दर्दनाक हादसा बुधवार रात हुआ। खिचड़ी त्योहार के मद्देनजर इन दिनों चूड़ा कुटाई का काम जोरशोर से चल रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर होड़ मची है। चूड़ा कुटाई मशीन वाले लोग काफी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
गढ़सरा गांव निवासी बनारसी यादव की पत्नी चूड़ा कुटाई के काम में अपने पति का हाथ बंटाती है। बुधवार रात में भी चूड़ा कुटाई का काम चल रहा था। अचानक से नींद की झपकी आने से महिला डगमगा गई। जिससे उसके साड़ी का पल्लू मशीन के पट्टे में फंस गया। जबतक मशीन को बंद किया जाता तब तक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन